फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raised demand for running passenger train, Yamunanagar

पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग उठाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Raised demand for running passenger train, Yamunanagar
पैसेंजर गाड़ी चलाने की मांग को लेकर स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपते क्षेत्रवासी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कोरोना का कहर कम होने के बाद लोगों ने पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग उठाई है। इसे लेकर ऊंचा चांदना स्थित मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ग्रामीणों ने धरना दिया। साथ ही डीआरएम के नाम स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा।
कोरोना की पहली लहर व लॉकडाउन के चलते रेलगाड़ियों का संचालन अब तक सुचारु रूप से नहीं हो पाया है। जिसके चलते अभी तक पैसेंजर गाड़ियां नहीं चलाई गई हैं। सिसे जिले के हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे स्टेशन के लोगों को होती है। चूंकि पैसेंजर ट्रेन न होने से उनका संपर्क शहरों से कट चुका है। रोडवेज व निजी वाहनों के सहारे ही लोग आवागमन कर रहे हैं। ऐसे में लोगों ने सवारी गाड़ियां चलाने की मांग की है। मांग को लेकर मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ग्रामीणों ने धरना दिया।
विज्ञापन

इससे पहले भी यहां पर लोग सवारी गाड़ी चलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं। धरने की अगुवाई रवि मठानिया ने की। रवि ने कहा कि कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के कारण ट्रेनें बंद है। जब अन्य गाड़ियां चलाई जा रही हैं तो पैसेंजर गाड़ियों का संचालन भी शुरू किया जाए। उन्होंने ट्रेन न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के लिए सुगम व सरल यातायात का साधन ट्रेन हैं। ऐसे में दूसरे शहरों में काम करने वाले लोगों को रोजगार तक छोड़ना पड़ा है। इस दौरान अमरपाल आर्य, राकेश कुमार, रणजीत सिंह राणा, विशाल, सीता राम सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed