फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raised demand for cancellation of mining lease auction, Yamunanagar

खनन पट्टे की नीलामी रद्द करने की मांग उठाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Raised demand for cancellation of mining lease auction, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। जिले के ऐतिहासिक ताजेवाला गांव व आसपास के किसानों और ग्रामीणों ने अलॉट किए जा रहे खनन ब्लॉक की नीलामी रद्द करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में ग्रामीणोें ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।
पूर्व सरपंच विनोद मेहता, बेली राम चौकीदार, नूसी, नंद स्वरूप, कश्मीरा, फुरकान, मवासी राम, परवेज आदि ने पत्र में बताया है कि ताजेवाला में खनन ब्लॉक बनने से हथिनी कुंड बैराज, वाइल्ड लाइफ सेंचुरी ,नेशनल पार्क, सिंचाई विभाग के अन्य प्रोजेक्ट और साथ ही लगते हाइडिल विभाग के चल रहे विभिन्न प्रोजेक्टों को नुकसान होगा। खनन विभाग ने 12 अगस्त को ताजेवाला ब्लॉक के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसकी नीलामी की तारीख 6 सितंबर तय की गई है। इस ब्लॉक में पत्थर और रेत की माइनिंग की जाएगी।
विज्ञापन

इस बारे में खनन विभाग के एसडीओ धर्मपाल का कहना है कि ताजेवाला खनन ब्लॉक बनने से हथिनी कुंड बैराज और विभाग की ओर से सिंचाई के लिए तैयार किए गए ढांचे को नुकसान पहुंच सकता है। इसके लिए हमने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर जमीनी हकीकत से अवगत करा दिया है। खनन ब्लॉक बनने से पश्चिमी यमुना नहर से की जाने वाली सिंचाई भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed