{"_id":"6a2c6347be5cc52b450d705a","slug":"rain-turns-under-construction-state-highway-into-a-mud-pit-vehicles-stranded-overnight-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-157720-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बारिश से निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर कीचड़, रातभर फंसे रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बारिश से निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर कीचड़, रातभर फंसे रहे वाहन
Sat, 13 Jun 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर में जगाधरी मार्ग पर फैला कीचड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बारिश होने से व्यासपुर में जगाधरी स्टेट हाईवे पर निर्माण कार्य के दौरान डाली गई मिट्टी बारिश के बाद कीचड़ में बदल गई, जिससे सड़क रातभर दलदल बनी रही। हालात इतने बिगड़ गए कि कई वाहन घंटों तक कीचड़ में फंसे रहे और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क पर जाम लगने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जगाधरी-व्यासुपर स्टेट हाईवे को ऊंचा उठाने के लिए करीब दो करोड़ रुपये की लागत से सीसी ब्लॉक लगाने और सड़क सुधार का कार्य चल रहा है। व्यासपुर क्षेत्र में शिव चौक से लेकर पुराना पेट्रोल पंप तक ब्लॉक लगाए जा चुके हैं, जबकि आगे शाहपुर मोड़ से वीटा मिल्क प्लांट तक कार्य प्रगति पर है। सड़क का स्तर नीचा होने के कारण मानसून में जलभराव की समस्या रहती थी, जिसे दूर करने के लिए सड़क को ऊंचा उठाने के लिए मिट्टी डाली गई थी। लेकिन बीती रात हुई तेज बारिश ने निर्माण कार्य की पोल खोल दी। डाली गई मिट्टी पानी के संपर्क में आते ही गीली होकर कीचड़ में बदल गई, जिससे पूरा मार्ग फिसलन भरा और खतरनाक हो गया।
एक तरफ से चल रहे ट्रैफिक के कारण हालात और भी खराब हो गए और वाहन धीरे-धीरे फंसते चले गए। हर किसी में निकलने की होड़ थी इसलिए रातभर कई वाहन कीचड़ में फंसे रहे। यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन
वाहन चालकों को मजबूरी में वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ा। कई लोग चंदाखेड़ी से पीरूवाला होते हुए चार-पांच किलोमीटर का चक्कर काटकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। जाम में फंसे एक वाहन चालक विनोद ने बताया कि सड़क के एक हिस्से पर मिट्टी पड़ी होने के कारण पूरा ट्रैफिक बची हुई संकरी सड़क से गुजर रहा था। बारिश के चलते यह हिस्सा भी कीचड़ में बदल गया, जिससे वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। उन्होंने बताया कि लोग घंटों तक फंसे रहे और इस दौरान उनके कपड़े व जूते तक खराब हो गए।
पूरी रात मौके पर न तो ठेकेदार की टीम मौजूद रही और न ही प्रशासन या पुलिस का कोई कर्मचारी, जो यातायात को नियंत्रित कर सके या जाम खुलवा सके। तेज बारिश के बीच लोग खुद ही रास्ता तलाशते रहे और किसी तरह आगे बढ़ने को मजबूर हुए।
शुक्रवार सुबह भी हालात सामान्य नहीं हुए। जिसके चलते कई लोग शाहपुर रोड और फैक्टरी मार्ग से होते हुए गंतव्य तक पहुंचे। हालांकि वहां भी बारिश के कारण कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनी रही। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान उचित प्रबंधन और सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए, जिससे यह स्थिति पैदा हुई।
अचानक बारिश हो गई थी। इससे मिट्टी कीचड़ में बदल गई। ठेकेदार को निर्देश दिया गया है कि एक तरफ की सड़क साफ रखे ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। - पुनीत मित्तल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।