फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   railways run special trains

त्योहारों में घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाई तीन जोड़ी पर्व विशेष ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
railways run special trains
शरदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं। इसी के साथ ही भारतीय संस्कृति के बड़े त्योहारों का आगमन हो गया है। नवरात्र में दुर्गा पूजा, फिर दशहरा पर्व होगा। इसी के साथ करवा चौथ, अहोई अष्टमी, धनतेरस, दीपावली भी एक माह के भीतर है। इसके बाद छठ महापर्व भी दीपावली के बाद है। इन त्योहारों में दूसरे राज्यों में काम करने वाले सभी लोग अपने घर जरूर जाते हैं। इन दिनों में ट्रेन, रोडवेज सहित हवाई जहाज में भी सीट मिलना बहुत कठिन होता है। वहीं देश का सबसे सरल, सस्ता, सुरक्षित और विस्तृत यातायात ट्रेन है। लेकिन इस साल कोरोना के कारण ट्रेनें बंद पड़ी है। लोगों की सुविधा के लिए रेलवे कुछ गाड़ियां जरूरी चलाई है, लेकिन यह यात्रियों की संख्या पर नाकाफी है। वहीं अब त्यौहारों में दूसरे प्रांतों में काम करने वाले लोग अपने घर लौटेंगे। जिन्हें ध्यान में रखते हुए कुछ और गाड़ियों का संचालक करने जा रहा है। यह गाड़ियां पर्व विशेष के रूप में चलाई जा रही हैं। इससे जिले में काम करने वाले करीब तीन से चार लाख प्रवासियों को इसका लाभ मिल सकेगा। चलाई जा रही पर्व विशेष में से दो का ठहराव यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर किया गया है। इन गाड़ियों से जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के यात्रियों को लाभ होगा।
विज्ञापन

पर्व विशेष की पहली ट्रेन 26 अक्टूबर को जम्मूतवी से गोरखपुर के लिए रवाना होगी। गाड़ी संख्या 02587 गोरखपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 26 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को गोरखपुर से 14.20 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 15:01 बस्ती से 15:28, गोण्डा से 16:55, लखनऊ से 19:45, शाहजहांपुर से 22:24, बरेली से 23:23, दूसरे दिन मुरादाबाद से 01:05, लक्सर से 03:04, रुड़की से 03:25, सहारनपुर से 04:25, यमुनानगर जगाधरी से 04:53, अंबाला कैंट से 05:59, लुधियाना से 07:40, जालंधर कैंट से 08:45 बजे, पठानकोट कैंट से 10:40 बजे तथा कठुआ से 11:15 बजे छूटकर जम्मूतवी 13:10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 02588 जम्मूतवी-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 31 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को जम्मूतवी से 22:45 बजे प्रस्थान करेगी। जो कठुआ 23:52, दूसरे दिन पठानकोट कैंट 00:30, जालंधर कैंट 02:20, लुधियाना 03:30, अंबाला कैंट 05:25, यमुनानगर जगाधरी 06:09, सहारनपुर 07:00, रुड़की 07:32, लक्सर 07:57, मुरादाबाद 10:18, बरेली 11:40, शाहजहांपुर 12:47, लखनऊ 15:30, गोंडा 17:40, बस्ती 19:10 तथा खलीलाबाद से 19:34 बजे छूटेगी। जिसके बाद 20:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 सहित कुल 21 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन 29 अक्तूबर को भागलपुर से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 05097 साप्ताहिक विशेष हर वीरवार को भागलपुर से 23:50 बजे प्रस्थान करेगी। जो दूसरे दिन सुल्तानगंज 00:19, जमालपुर 01:07, अभयपुर 01:27, क्यिल 02:50, बरौनी 05:00, समस्तीपुर 06:00, मुजफ्फरपुर 07:00, हाजीपुर 08:00, सोनपुर 08:10, छपरा 09:50, सीवान 10:40, भटनी 11:30, देवरिया सदर 11:50, गोरखपुर 14:00, बस्ती 15:10, गोण्डा 16:55, लखनऊ 19:45, शाहजहांपुर 22:22, बरेली 23:23, दूसरे दिन मुरादाबाद 01:03, लक्सर 03:04, रुड़की 03:25, सहारनपुर 04:25, यमुनानगर जगाधरी 04:53 बजे पहुंचेगी। जबकि यह अंबाला कैंट 05:49, लुधियाना 07:40, जालंधर कैंट 08:45, पठानकोट कैंट 10:40 तथा कठुआ से 11:15 छूटकर जम्मूतवी 13:10 बजे पहुंचेगी।
जम्मूतवी से यह गाड़ी 3 नवंबर से 1 दिसंबर तक हर मंगलवार रात 22:45 बजे रवाना होगी। जो 23.52 कठुआ, दूसरे दिन पठानकोट कैंट 00:30, जालंधर कैंट 02:20, लुधियाना 03:20, अंबाला कैंट 05:25, यमुनानगर जगाधरी 06:09, सहारनपुर 07:00, रूड़की 07:32, लक्सर 07:57, मुरादाबाद 10:18, बरेली 11:40, शाहजहांपुर 12:47, लखनऊ 15:30, गोण्डा 17:40, बस्ती 19:10, गोरखपुर 20:55, देवरिया सदर 21:40, भटनी 22:10, सकीवान 23:10, तीसरे दिन छपरा 00:55, सोनपुर 01:55, हाजीपुर 02:10, मुजफ्फरपुर 03:10, समस्तीपुर 04:10, बरौनी 05:40, अभयपुर 07:44, जमालपुर 08:25 तझ्था सुल्तानगंज 08:54 छूटकर भागलपुर 10:15 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में भी 21 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 04998 बठिंडा-वाराणसी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस है। जो बठिंडा से प्रत्येक रविवार 20:50 बजे प्रस्थान करेगी। जो अगले दिन 16:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04997 वाराणसी बठिंडा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस वाराणसी से प्रत्येक सोमवार सांय 21:20 बजे चलेगी। जो अगले दिन 16:50 बजे बठिंडा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed