फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Railways canceled half a dozen trains for platform construction in Gobindgarh

गोबिंदगढ़ में प्लेटफार्म निर्माण के लिए रेलवे ने रद्द की आधा दर्जन ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Railways canceled half a dozen trains for platform construction in Gobindgarh
यमुनानगर। आप इन दिनों यदि ट्रेन से कहीं जाने की सोच रहे हैं, तो एक बार ट्रेन की स्थिति के बारे अवश्य पता कर लीजिए। ऐसा न हो कि आप तैयारी कर लें और आपकी ट्रेन रद्द हो जाए। जी हां रेलवे अपने काम के लिए इन दिनों ब्लॉक ले रहा है, जिसके चलते कई गाड़ियां रद्द की जा रही हैं। इस माह भी रेलवे मंडी गोबिंदगढ़ में प्लेटफार्म निर्माण कार्य के लिए चार दिन का ब्लॉक लिया है। जिसके चलते 21 से 25 मई तक अंबाला मंडल से चलने व गुजरने वाली करीब दो दर्जन गाड़ियां रद्द कर करीब चार तीन दर्जन गाड़ियों के रूट में बदलाव किया है।
विज्ञापन

इस दौरान यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां रद्द रहेंगी। जबकि कुछ गाड़ियों के रूट में बदलाव किया गया है। ट्रेन रद्द होने से इन दिनों आरक्षण करवा चुके यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी कंफर्म सीट रद्द होगी है और आसपास के दिनों में सीट नहीं मिल रही है। बता दें कि यह शादियों का सीजन है। इन दिनों बड़ी संख्या में शादियां हैं। शादियों के कारण इन दिनों ट्रेन में सीट नहीं मिल रही है, कई गाड़ियों में लंबी वेटिंग चल रही है। इन दिनों ट्रेनों में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ हैं। रेलवे ने ऐसे समय में गाड़ियां रद्द कर दी हैं। सबसे ज्यादा परेशानी इन दिनों में सीट बुक करवा चुके यात्रियों को रही है। दशमेश कॉलोनी निवासी राजकुमार, आजादनगर निवासी मुकेश, मॉडल कॉलोनी निवासी प्रथम, बब्लू ने बताया कि उनकी कंफर्म सीट थी, लेकिन ट्रेन रद्द हो गई है। इसके आसपास सीट नहीं मिल रही है। जिससे अब उन्हें निजी साधन का सहारा लेना पड़ेगा या कार्यक्रम रद्द करना होगा। रेलवे को ऐसे यात्रियों की ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

बाक्स
यह गाड़ियां रहेंगी पूर्ण रद्द
रेलवे ने 21 से 24 मई तक कई गाड़ियां रद्द की हैं। इस दौरान जालंधर से नई दिल्ली जाने वाली 14681-82 इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। जबकि दरभंगा से चलकर अमृतसर जाने वाली 15211 जननायक एक्सप्रेस 21 मई और 15212 अमृतसर से दरभंगा जाने वाली जननायक एक्सप्रेस 23 मई को रद्द रहेगी। अमृतसर से हरिद्वार जाने वाली 12053-54 जनशताब्दी सुपर फास्ट एक्सप्रेस 23 से 25 मई तक पूर्णत: रद्द रहेगी। इसके अलावा जयनगर से अमृतसर जाने वाली एक्सप्रेस 22 मई को और अमृतसर चलकर जयनगर जाने वाली एक्सप्रेस 25 मई को रद्द की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
इन गाड़ियों का बदला रूट
निर्माण के लिए गाड़ियां रद्द करने के अलावा रेलवे ने कई गाड़ियों के रूट में बदलाव किया है। इस दौरान बिलासपुर से अमृतसर 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 20 से 22 मई तक राजपुरा सरहिंद, मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना नहीं जाएगी। वहीं 18237 एक्सप्रेस 22 व 23 मई को यह ट्रेन सरहिंद, मंडी गोबिंदगढ़ व खन्ना के लिए रद्द रहेगी। इसके अतिरिक्त 13307 धनबाद से चलकर फिरोजपुर जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस 20 से 22 मई तक अंबाला शहर, राजपुरा, सरहिंद, मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना में रद्द रहेगी। वहीं 13308 फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली एक्सप्रेस अंबाला शहर, राजपुरा, सरहिंद, मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना नहीं जाएगी। इसी तरह जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली 13152 एक्सप्रेस खन्ना, सरहिंद, राजपुरा व अंबाला सिटी में रद्द रहेगी।

--------
वर्जन
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से मंडी गोबिंदगढ़ स्टेशन पर प्लेटफार्म का काम लगाया गया है। जिसके तहत 21 से 25 मई तक कुछ गाड़ियां पूर्ण व आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। इसके बाद नियमित रूप से गाड़ियों का संचालन होगा।
हरिमोहन, वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed