फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Railway Workshop Jagadhri Team Becomes Football Champion

Yamuna Nagar News: रेलवे वर्कशॉप जगाधरी की टीम बनी फुटबॉल चैंपियन

Mon, 27 Apr 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 27 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Railway Workshop Jagadhri Team Becomes Football Champion
विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते मुख्याति​थि व खुशी मनाते ​खिलाड़ी। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। दूसरा नरेंद्र थापा फुटबॉल टूर्नामेंट रविवार को पेपर मिल के मैदान में खेला गया। इसमें विभिन्न जिलों व राज्यों की कुल नौ टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का अंतिम मुकाबला अंबाला मास्टर्स और रेलवे वर्कशॉप के बीच खेला गया। दोनों टीमें निर्धारित समय में कोई गोल नहीं कर पाई और पेनल्टी शूट से निर्णय किया गया। इसमें रेलवे वर्कशॉप ने अंबाला को 3-2 के अंतर से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया।
यह ओपन श्रेणी का टूर्नामेंट रहा, जिसमें युवा व वरिष्ठ खिलाड़ी एक ही टीम में खेले। टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी स्व. नरेंद्र थापा के छोटे भाई एवं मिर्नवा पब्लिक स्कूल संचालक महेंद्र थापा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय लेकर टूर्नामेंट शुरू करवाया। वहीं, समापन पर मुख्यातिथि विजय सिंगला रहे। टूर्नामेंट 7ए साइड खेला गया, जिसमें युवा और वरिष्ठ खिलाड़ियों ने उत्साह दिखाया।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मुकाबला नरेंद्र थापा फुटबॉल एकेडमी और अंबाला मास्टर्स के बीच खेला गया। इसमें अंबाला मास्टर्स ने नरेंद्र थापा टीम को 1-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल रेलवे वर्कशॉप और वर्कशॉप एफसी के बीच खेल गया। जिले की दोनों टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रेलवे वर्कशॉप ने वर्कशॉप एफसी के खेमे में एक गोल दाग कर बढ़त बना ली। अंतिम समय तक वर्कशॉप एफसी यह बढ़त नहीं तोड़ पाई और हार गई। फाइनल मुकाबला अंबाला मास्टर्स और रेलवे वर्कशॉप के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल और तकनीक का प्रदर्शन किया। दोनों ही टीमें अंतिम समय तक गोल नहीं दाग सकीं, जिससे मुकाबला टाई हो गया।
मैच का निर्णय ट्राई ब्रेकर से किया गया। इसमें अंबाला मास्टर्स ने कुल दो गोल दागे और रेलवे वर्कशॉप ने तीन गोल दागकर मैच जीत लिया। मुख्यातिथि विजय सिंगला ने विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान आयोजन समिति के अनिल कुमार, नरेन थापा, अनिल ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, सुनील कुमार, सोहन लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

-----------

विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते मुख्यातिथि व खुशी मनाते खिलाड़ी। आयोजक

विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते मुख्यातिथि व खुशी मनाते खिलाड़ी। आयोजक

विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते मुख्यातिथि व खुशी मनाते खिलाड़ी। आयोजक

विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते मुख्यातिथि व खुशी मनाते खिलाड़ी। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed