फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   railway-station-jagadhri

जगाधरी स्टेशन के साथ जल्द जुड़ेगा यमुनानगर का नाम

Wed, 09 Sep 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Wed, 09 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार जगाधरी रेलवे स्टेशन के नाम के साथ यमुनानगर का नाम जुड़ने जा रहा है। रेलवे के आला अधिकारियों ने जगाधरी रेलवे स्टेशन के साथ यमुनानगर का नाम जोड़े जाने की मंजूरी दे दी है। मंगलवार को इस बारे में जगाधरी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक के पास लैटर पहुंच गया है। अब जल्द ही रेलवे स्टेशन पर जगाधरी के साथ यमुनानगर का नाम भी नजर आने लगेगा।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर यमुनानगर का नाम जोड़े जाने के लिए शहर के कई सामाजिक और व्यापारिक संगठन कई साल से मांग करते आ रहे थे। ‘अमर उजाला’ ने उनकी आवाज को कई बार प्रमुखता से उठाया है। 23 अगस्त को भी इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 
विज्ञापन


दैनिक रेल यात्री संघ से जुड़े हरप्रीत सिंह, नरेश कुमार, उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमार मित्तल, संजय मित्तल  यमुनानगर कंफेशनरी एसोसिएशन के प्रधान सुशील कांबोज, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान बलदेव सेठ, व सदस्य प्रवीण वर्मा, पंजाबी सभा के विशाल भाटिया व अवतार सिंह चुघ, जनमंच संगठन के प्रधान राजेश सेठ व मैढ़ सुनार परिषद के राजेश वर्मा व राकेश वर्मा ने स्टेशन के नाम के साथ यमुनानगर का नाम जोड़ने की मंजूरी के लिए रेलवे के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने अमर उजाला को भी उनकी मांग को प्रमुखता से उठाने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगाधरी रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक रामकुमार राणा ने बताया कि जगाधरी रेलवे स्टेशन के साथ यमुनानगर का नाम जोड़े जाने की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही स्टेशन पर यमुनानगर का नाम भी अंकित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed