फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Railway employees demonstrated against the new pension scheme

नई पेंशन स्कीम के विरोध में रेलवे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Railway employees demonstrated against the new pension scheme
जगाधरी वर्कशॉप। भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन ने नई पेंशन स्कीम के विरोध में एवं पुरानी पेंशन स्कीम के समर्थन में कर्मचारियों के बीच जन जागरण कार्यक्रम किया जाएगा। इसके लिए उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन द्वारा जगाधरी वर्कशॉप के कर्मचारियों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को जगाधरी वर्कशॉप मेन गेट से स्टेशन तक जुलूस निकाला गया। जिसमें न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में तथा पुरानी पेंशन स्कीम के समर्थन में नारे लगाए गए। कर्मचारियों ने आगामी 17 नवंबर को नई पेंशन स्कीम के विरोध में दिल्ली पहुंच कर महारैली को सफल बनाने का निवेदन किया।
विज्ञापन

केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र राणा, कारखाना मंडल मंत्री अशोक कुमार, संगठन मंत्री महेंद्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, आईटी प्रमुख प्रवीण कुमार, यांत्रिक ब्रांच सचिव श्याम लाल, प्रधान दिलीप कुमार, इलेक्ट्रिकल ब्रांच सचिव सुरेंद्र कांबोज, प्रधान राम कुमार बिरला, ब्रांच युवा मोर्चा सचिव विकास पुंडीर, प्रधान मनोज मीणा ने कहा कि कर्मचारी नई पेंशन स्कीम का विरोध करें। वह एकजुट होकर काम करें। उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed