फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Railway employees demonstrated against the government

सरकार के खिलाफ रेलवे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Railway employees demonstrated against the government
भारतीय मजदूर संघ व भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन ने निजीकरण के विरोध में जगाधरी रेलवे वर्कशॉप गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे के निजीकरण, निगमीकरण सहित सरकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्रों का बेचे के निर्णय का विरोध किया।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह चौहान, श्याम लाल, रणधीर कुमार, सुशील कुमार, अभिनीत मिश्रा ने कहा कि सभी नागरिकों, सरकारी, अर्ध सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में कार्य करने वालों को निजीकरण के पीछे की इस सोच को समझना होगा। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में सामाजिक अलगाव बढ़ रहा है। पूंजीपतियों व आम लोगों के बीच की खाई बढ़ती जा रही है। सरकार की नीतियों के कारण देश के अधिकांश कामगार वर्ग के पास अपने लिए आय का कोई सुनिश्चित साधन नहीं होगा। वह पूरी तरह नियोक्ता के रहम पर होंगे। न कोई श्रम कानून होगा न कोई सुविधाएं दी जाएगी। निजी क्षेत्र कामगारों के शोषण होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ, भारतीय रेल मजदूर संघ, उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन सरकार की नीतियों का सरकार का निर्णय पलटने तक विरोध करते रहेंगे। इस मौके पर दिलीप कुमार, अमित कुमार, महेंद्र यादव, सुरेंद्र राणा, राम कुमार बिरला, सुरेंद्र कांबोज, जगदीश कुमार, गोपाल कुमार, आसिम, राजेंद्र कुमार, राकेश ठाकुर, प्रकाश, दुर्गेश चौहान, सुशील तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed