{"_id":"631a57d15b1da938562ef2c0","slug":"pwd-personnel-roared-in-police-station-in-support-of-je-against-sdo-yamuna-nagar-news-knl120518296","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ के खिलाफ जेई के समर्थन में पुलिस थाने में गरजे पीडब्ल्यूडी कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ के खिलाफ जेई के समर्थन में पुलिस थाने में गरजे पीडब्ल्यूडी कर्मी
विज्ञापन
छछरौली। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन के साथ हुई बैठक में एसडीओ व जेई के बीच हुए विवाद के मामले में वीरवार को पीडब्ल्यूडी कर्मचारी लामबंद हो गए। एसडीओ के खिलाफ जेई के समर्थन में डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के बैनर तले छछरौली थाने के बाहर एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की। इससे पहले रोष मार्च निकालते हुए पीडब्ल्यूडी कर्मचारी थाने पहुंचे और एसडीओ और पुलिस के खिलाफ रोष प्रकट किया। एसोसिएशन के सदस्यों ने थाना छछरौली प्रभारी लज्जाराम से एसडीओ के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग रखी। वहीं, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं की तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
पीडब्ल्यूडी एसडीओ अजय भाटी व जेई इकबाल सिंह के बीच बुधवार को एक्सईएन के साथ हुई बैठक में विवाद हो गया था। दोनों अधिकारियों ने एक दूसरे पर अभद्रता व मारपीट के आरोप लगाए थे। जिसमें दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी। जेई इकबाल ने बताया कि बुधवार को पीडब्ल्यूडी एक्सईएन की मौजूदगी में बैठक की जा रही थी। जिसमें एसडीओ अजय भाटी ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जेई का कहना है कि एसडीओ अजय भाटी उनके साथ रंजिश रखता है और बार-बार उनको अपमानित करता है। रेस्ट हाउस छछरौली में एक्सईएन की मौजूदगी में हो रही बैठक में भी उन्होंने उसके साथ गाली गलौज मारपीट की है। जिसके बारे में कार्रवाई के लिए थाने में शिकायत दे दी गई है।
कार्य न करने का कारण पूछने पर की बदतमीजी : एसडीओ
एसडीओ अजय भाटी ने बताया कि जेई इकबाल दिए गए किसी भी कार्य को सही ढंग से नहीं करता था। कार्य न करने पर कारण पूछने पर वह हर समय तू तू मैं मैं करने के लिए तैयार रहता है। पिछले काफी दिनों से विभागीय कार्यों को लेकर वह गंभीर नहीं था। जिसको कई बार चेतावनी दी गई है। उसके बाद भी उसमें कोई सुधार नहीं आया। जेई अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाह है। उसकी कार्यप्रणाली को लेकर विभाग को चिट्ठी भी लिख दी गई है। इसी बात को लेकर एक्सईएन की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में भी उसने मेरे साथ बदतमीजी से बातचीत करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। उसकी तरफ से भी इकबाल सिंह के खिलाफ थाने में शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन
एसडीओ और जेई दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट की शिकायत दी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई कर दी जाएगी।
- लज्जाराम थाना प्रभारी छछरौली