फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pulse Polio campaign will run from tomorrow till 30th

Yamuna Nagar News: कल से 30 तक चलेगा अभियान पल्स पोलियो अभियान

Sat, 27 Jun 2026 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Jun 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
Pulse Polio campaign will run from tomorrow till 30th
यमुनानगर। जिले में 28 से 30 जून तक राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के तहत पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक आयु वर्ग के करीब 1.20 लाख बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अभियान के दौरान अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, भले ही उन्हें नियमित टीकाकरण के तहत पहले भी दवा पिलाई जा चुकी हो।
विज्ञापन

डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि भारत पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो के मामले सामने आने के कारण सतर्कता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त स्थिति बनाए रखने के लिए सभी बच्चों तक दवा पहुंचाना आवश्यक है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पुनीत कालड़ा ने बताया कि 28 जून को जिले में बनाए गए 1084 बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी। झुग्गी-झोपड़ियों, निर्माण स्थलों, ईंट-भट्ठों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के बच्चों तक पहुंचने के लिए 44 मोबाइल टीमें गठित की गई हैं। बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष ट्रांजिट टीमें तैनात रहेंगी। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज संस्थाएं, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed