{"_id":"18c19f248f4ceca3f489f36bc911f949","slug":"public-spents-crore-on-dhanteras","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘धन-ते-रश’ से बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘धन-ते-रश’ से बाजार गुलजार
यमुनानगर
Updated Fri, 01 Nov 2013 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर में धनतेरस पर शहर के बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। महंगाई के बीच भी लोगों ने आभूषण, बर्तन, पूजा का सामान, कपड़े, मिठाइयां और घर सजावट के सामान की खरीदारी की।
सुबह से चला खरीदारी का क्रम देर रात तक चलता रहा। धनतेरस पर सबसे ज्यादा भीड़ ज्वैलर्स की दुकानों पर दिखी। लोगों ने जमकर सोने और चांदी के आभूषण खरीदे। लोगों का कहना है कि महंगाई तो है, लेकिन खरीदारी का यह शुभ दिन साल में एक ही दिन आता है।
गुलशन ज्वैलर्स के संचालक गुलशन का कहना है कि इस बार बाजार अच्छा रहा है। महंगाई के बाद भी लोगों ने दिवाली के लिए खरीदारी की। उनका कहना है कि लोगों ने पूजा के लिए चांदी के बर्तन, अष्टम लक्ष्मी के फोटो फ्रेम, चांदी की मूर्तियां, सोने और चांदी के सिक्कों की खरीदारी की।
विज्ञापन
ज्वैलर्स अमित ने बताया कि धनतेरस पर लोगों में खरीदारी के लिए उत्साह देखने को मिला। चाहे मध्यम वर्ग हो या फिर उच्च वर्ग, सभी की ओर से इस दिन सोने या चांदी और अन्य धातु की खरीद की गई है।
इनकी रही सबसे ज्यादा डिमांड
जैन ज्वैलर्स के संचालक पुनीत जैन का कहना है कि इस बार लोगों ने चांदी के बर्तन, सिक्के, लक्ष्मी, गणेश की मूर्ति और छोटी ज्वैलरी की खरीदारी ज्यादा की। महंगाई के चलते हल्के आभूषण लोगों की पहली पसंद रहे। छोटी ज्वैलरी की इस बार ज्यादा डिमांड रही। महंगाई का बाजार पर फर्क दिख रहा है, लेकिन फिर भी लोग खरीदारी कर रहे हैं।
हर साल करती हैं खरीदारी
खरीदारी करने पहुंची उर्मिला शर्मा, साक्षी, रूपा और पूनम ने बताया कि हर साल वे धनतेरस पर सोने या चांदी की खरीदारी करती हैं। उनका कहना है कि दीवाली पर महंगाई को क्या देखना। इस दिन धातु की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसी को देखते हुए उन्होंने धनतेरस पर खरीदारी की है।
शादी के लिए भी हुई खरीदारी
गुलशन ज्वैलर्स के संचालक गुलशन का कहना है कि शुक्रवार को सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ बाजार में उमड़ पड़ी। धरतेरस को सुबह मानते हुए कुछ लोगों ने शादी के लिए भी ज्वैलरी खरीदी। उनका कहना है कि जिन परिवारों में दिसंबर या जनवरी फरवरी में शादी हैं उन लोगों ने आभूषण खरीदे।
इसलिए खरीदे आभूषण
ज्वैलरी बाजार के लिए इस बार एक प्लस प्वांट यह रहा कि इन दिनों सोने और चांदी का रेट डिमांड के हिसाब से नहीं बढ़ा हैं। पिछले कई माह से सोना और चांदी में कुछ ज्यादा तेजी नहीं आई है, बल्कि रेट कम हुए हैं या फिर स्थिर हैं।
ज्वैलर्स के अनुसार, गत वर्ष दिवाली के दिनों में सोने-चांदी में तेजी थी, जिसका असर बाजार में साफ दिखाई दिया था। लेकिन इस बार रेट में तेजी नहीं है। जोकि लोगों और ज्वैलर्स के लिए एक अच्छा संयोग रहा।