{"_id":"6437244c7e64616e6f0d0174","slug":"protested-in-support-of-the-demands-yamuna-nagar-news-c-18-1-89587-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मांगों के समर्थन में किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मांगों के समर्थन में किया रोष प्रदर्शन
Thu, 13 Apr 2023 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 13 Apr 2023 03:06 AM IST
विज्ञापन
छछरौली। खंड के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। बीडीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी कर रोष जताया। सफाई कर्मियों मुख्य मांग मृतक कर्मियों के स्थान पर उनके आश्रितों को नौकरी देने की है।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि आश्रितों को न रख कर अन्य लोगों को नौकरी दी जा रही है, जो सरासर गलत है। इसे लेकर प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि इस बारे सरकार ने पत्र भी जारी किया हुआ है कि सफाई कर्मी की मृत्यु पर आश्रित को नौकरी पर रखा जाए। इसे लेकर सफाई कर्मचारियों ने बीडीपीओ कार्यालय में रोष प्रकट किया है।
सफाई कर्मचारियों ने बताया कि काफी समय से सफाई कर्मियों की मांग थी कि जिन गांव में सफाई कर्मियों की मृत्यु हो जाती है। उनकी जगह आश्रितों को ही नौकरी पर रखा जाए। सरकार के आदेशों के बाद भी आश्रित नौकरी नहीं दी जा रही है। अधिकारी मृतक के आश्रितों की जगह दूसरे लोगों को नौकरी पर रख रहे हैं।
विज्ञापन
इस बारे में बीडीपीओ छछरौली जोगेश कुमार ने कहा कि सफाई कर्मी की मृत्यु के बाद उसके आश्रित को नौकरी देने के लिए सरकार की तरफ से कोई पत्र जारी नहीं हुआ है। सफाई कर्मी की नियुक्ति के लिए पंचायत स्तर पर कमेटी है। कमेटी के प्रस्ताव पर कर्मचारी की नियुक्ति होती है।