फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Protest expressed over the decision to shift the Land Mortgage Bank

Yamuna Nagar News: लैंड मोरगेज बैंक को स्थानांतरित करने के फैसले पर जताया विरोध

Thu, 09 Apr 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 09 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Protest expressed over the decision to shift the Land Mortgage Bank
व्यासपुर। व्यासपुर व साढौरा क्षेत्र के किसानों ने व्यासपुर स्थित लैंड मोरगेज बैंक को छछरौली स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध जताया है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के नेताओं ने कहा कि यदि बैंक को व्यासपुर से हटाने की कोशिश की गई तो किसान इसका जोरदार विरोध करेंगे और बैंक का सामान भी नहीं उठाने देंगे। भाकियू नेता कांशी राम पीरुवाला, सुरेंद्र शर्मा मलिकपुर बांगर, महिंदर आर्य चबूतरो और पूर्व सरपंच भीर सिंह ने कहा कि व्यासपुर अनाज मंडी में स्थित लैंड मोरगेज बैंक पिछले करीब 30 वर्षों से व्यासपुर, साढौरा और आसपास के ग्रामीण इलाकों के किसानों व आम लोगों को बैंकिंग सुविधाएं प्रदान कर रहा है। इस बैंक के माध्यम से क्षेत्र के किसान अपनी जमीन से जुड़े ऋण, कर्ज की अदायगी और अन्य वित्तीय कार्य आसानी से कर पाते हैं।
विज्ञापन

कांशीराम पीरूवाला ने कहा कि अब बैंक को व्यासपुर से हटाकर छछरौली स्थानांतरित करने की योजना बनाई जा रही है, जो क्षेत्र के किसानों और आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि व्यासपुर और साढ़ौरा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग इस बैंक से जुड़े हुए हैं और उन्हें अपने कार्यों के लिए बार-बार बैंक आना पड़ता है। यदि बैंक को छछरौली स्थानांतरित कर दिया जाता है तो लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे समय और पैसे दोनों की अतिरिक्त बर्बादी होगी। किसान नेताओं ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि किसानों और ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैंक को व्यासपुर से कहीं और स्थानांतरित न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह बैंक लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की आर्थिक जरूरतों को पूरा कर रहा है और इसे यहां से हटाना उचित नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बिना किसानों की सहमति के बैंक को छछरौली स्थानांतरित करने के लिए सामान उठाने की कोशिश की गई तो भाकियू इसके खिलाफ आंदोलन करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed