{"_id":"65beb16f6c4656ee6a0d11cd","slug":"property-records-changed-fraudulently-father-and-son-trapped-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-113406-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: धोखे से बदलवाया प्रॉपर्टी का रिकार्ड, पिता-पुत्र फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: धोखे से बदलवाया प्रॉपर्टी का रिकार्ड, पिता-पुत्र फंसे
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम में धोखे से प्राॅपर्टी का रिकाॅर्ड बदलवाने के आरोप में शादीपुर निवासी जमील अहमद व उसके बेटे मोसिम पर सदर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई शादीपुर निवासी इफजाल की शिकायत पर की है। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में कोर्ट में याचिका लगाई थी कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह केस दर्ज किया है।
शादीपुर निवासी इफजाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका व उसके भाई शहजाद का गांव में एक मकान है। वे दोनों भाई मकान के मालिक हैं। उनके पिता निसार खान ने असजद अली के साथ मकान खरीदने का सौदा किया था। जिसके लिए दो लाख 60 हजार रुपये भी बतौर बयाने के रूप में दिए। बाद में असजद ने टाल मटोल की थी। जिस पर उनके पिता निसार हसन ने सिविल कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। दो वर्ष तक मुकदमा चला। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। जिसमें मकान उनके पिता निसार ने उन दोनों भाइयों के नाम करा दिया। इसके बाद इस संपत्ति के वे दोनों भाई मालिक बन गए। आरोप है कि अगस्त 2023 में आरोपी शादीपुर निवासी जमील अहमद व उसके पिता मोसिम ने धोखाधड़ी कर नगर निगम के रिकाॅर्ड से इस संपत्ति से उनका नाम हटवा दिया। इस बारे में आरोपी ने निगम में फर्जी दस्तावेज दिए। जब इस बारे में पता लगा कि पुलिस को शिकायत दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट में याचिका लगाई। अदालत के आदेश पर अब सदर थाना पुलिस ने दोनों आरोपी पिता-पुत्र पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन