{"_id":"682f7982718891ad2703aa8f","slug":"private-rooms-will-be-available-in-the-district-civil-hospital-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-138158-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिला नागरिक अस्पताल में मिलेंगे निजी कमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिला नागरिक अस्पताल में मिलेंगे निजी कमरे
Fri, 23 May 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 23 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती मरीजों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त निजी रूम की सुविधा मिलेगी। सरकार के आदेशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। अस्पताल में पहले चरण में पांच कमरों में व्यवस्था की जा रही है। इन कमरों में एलईडी, फ्रिज से लेकर मरीज के बेड, तीमारदार के लिए बैठने की व्यवस्था सहित अलग से नर्सिंग स्टाफ भी रहेगा।
सरकार ने जिला नागरिक अस्पतालों में मरीजों के लिए निजी कमरा दिए जाने की व्यवस्था की है। हालांकि यह व्यवस्था पहले भी थी लेकिन अधिकतर अस्पतालों में निजी कमरों की संख्या न के बराबर थी। अब 105 करोड़ रुपये से जिला नागरिक अस्पताल का 200 बेड का चार मंजिला भवन बना है। इसमें प्राइवेट कमरों की संख्या अच्छी खासी है। इनमें से कुछ कमरे तो मरीजों को दिए गए हैं और कुछ पर अभी ताला लगा है। इन कमरों में अभी बेड व शौचालय की सुविधा है। अब इनमें एलईडी और फ्रिज भी लगाने की प्रक्रिया चल रही है। इन कमरों में एलईडी के लिए केबल टीवी या फिर डिश कनेक्शन लगवाया जाएगा। निजी कमरों में फ्रिज, एलईडी की व्यवस्था इसलिए होगी ताकि मरीज को बोरियत न हो।
इसके साथ ही इन कमरों में नर्सिंग स्टाफ अलग से तैनात किया जाएगा जो मरीजों की देखरेख करेगा। पांच कमरों में से एक में दो मरीजों के लिए अलग-अलग बेड की व्यवस्था होगी। बाकी में सिंगल बेड होगा। मरीजों के तीमारदार को 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किराया देना होगा।
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल के निजी कमरों में एलईडी, फ्रिज व अन्य सामान की व्यवस्था की जानी है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार से निर्धारित फीस देकर कोई भी मरीज निजी रूम ले सकता है। अस्पताल में पर्याप्त संख्या में निजी रूम बने हुए हैं। - डॉ. पूनम चौधरी, सिविल सर्जन यमुनानगर।