फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Prince 12 of UAE to interact with businessmen

संयुक्त अरब अमीरात के प्रिंस 12 को कारोबारियों से करेंगे बातचीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
Prince 12 of UAE to interact with businessmen
यमुनानगर। संयुक्त अरब अमीरात के राजकुमार (प्रिंस) शेख माजिद राशिद अल मुल्ला 11 से 14 फरवरी तक भारत की यात्रा पर हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी टीम (शासक परिवार के सदस्य) भी आएंगे। राजकुमार का दौरा व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में बेहतरीन बताया जा रहा है। अपने भारत भ्रमण के दौरान प्रिंस मुख्यमंत्री सीएम मनोहर लाल सहित गुजरात के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। अपने भ्रमण के दौरान प्रिंस 12 फरवरी को यमुनानगर आएंगे।
विज्ञापन

प्रिंस शेख माजिद राशिद अल मुल्ला यमुनानगर जगाधरी चैंबर ऑफ कॉमर्स के निमंत्रण पर यहां पहुंच रहे हैं। वहीं प्रिंस के स्वागत व कार्यक्रम की तैयारियों में उद्यमी व कारोबारी जोर शोर से जुट गए हैं। प्रिंस का यहां आगमन ही बड़ी उपलब्धि है। यमुनानगर जगाधरी चैंबर ऑफ कॉमर्स सचिव विभोर पाहुजा ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात के शेख राशिद बिन माजिद अल मुल्ला भारत भ्रमण पर पहुंच रहे हैं। भ्रमण के दौरान वे 12 फरवरी को शहर में आएंगे। जेके होटल में उनका स्वागत किया जाएगा। इस दौरान वे औद्योगिक विकास पर बात करेंगे। जगाधरी में विश्वस्तरीय बर्तन बाजार है, जहां से एल्युमीनियम व अन्य बर्तनों का संयुक्त अरब से दक्षिण अफ्रीका में अच्छा व्यापार होता है।
विज्ञापन

विभोर ने बताया कि व्यापार को बढ़ावा देने के लिए दुबई में बहुत बड़ी प्रदर्शनी चल रही है। जिसमें काफी देश से बड़ी संख्या में व्यापारी भाग ले रहे हैं। प्रिंस भी यहां के व्यापारियों को प्रदर्शनी का न्योता देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
सलाहकार सहित होंग पांच सदस्य
प्रिंस के साथ उनके निजी सलाहकार सहित परिषद के सदस्य भी आ रहे हैं। उनके दल में पांच सदस्य हैं। उनके दौरे के लिए आवश्यक व्यवस्था स्थानीय प्रशासन की ओर से की जाएगी। चैंबर ऑफ कॉमर्स, फेडरेशन ऑफ इंटरप्रिन्योर, इंवेस्टमेंट योजनाओं पर चर्चा होने की भी संभावना है। इससे भारत व यूएई के संबंधों को और बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed