फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Prayers offered at homes on Shab-e-Baaraat

शब-ए-बारात पर घरों में रहकर मांगी दुआएं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Prayers offered at homes on Shab-e-Baaraat
शब-ए-बरात पर खाली पड़ी मस्जिद। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा लागू लॉकडाउन का गहनता पूर्वक पालना करते हुए शब-ए-बारात की इबादत घरों पर ही की गयी। समाज के लोगों ने पूरी रात शिद्दत से इबादत की कुरान शरीफ की तिलावत कर कोरोना वायरस जैसी महामारी से निजात और देश की खुशहाली, स्वास्थ्य के लिए अल्लाह ताला से दुआएं की गई। बीती रात लॉकडाउन के चलते मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों में ही पूरी रात जागकर अल्लाह ताला की इबादत की व अपने गुनाहों की माफी मांगी। मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिद, मजार, दरगाह व कब्रिस्तान में इबादत ना करके अपने घरो पर ही इबादत की। एक मिनारा मस्जिद के हाफिज मोहम्मद यामीन साहब ने बताया कि बढ़ते कोरोना वायरस के प्रभाव और लॉकडाउन के मद्देनजर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने शब-ए-बारात से पूर्व ऐलान किया था कि वह अपने घर पर ही शब-ए-बारात का त्यौहार मनाएं और घर पर ही इबादत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed