फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   prank with two women within half an hour, Yamunanagar

आधा घंटे के भीतर दो महिलाओं से झपटमारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
prank with two women within half an hour, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में मात्र आधा घंटे के भीतर झपटमारों ने दो महिलाओं को निशाना बनाया। शहर में आईटीआई के नजदीक बाइक सवार दो युवकों ने महिला का पर्स झपट लिया। पर्स में 20 हजार रुपये, मोबाइल व जरूरी दस्तावेज थे। वहीं आधे घंटे बाद शहर के डीएवी कॉलेज के पास युवती के हाथ से मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना छप्पर निवासी तरसेम कौर ने गांधी नगर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम को वह निजी काम से शहर में आई थी। शाम करीब चार बजे जब वह आईटीआई के नजदीक पहुंची तो बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। आरोपियों ने उसके नजदीक आकर बाइक की गति कम की। जब तक वह कुछ समझ पाती बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से पर्स झपट लिया। पर्स में 20 हजार रुपये, मोबाइल व जरूरी दस्तावेज थे। इसके बाद वे बाइक की गति तेज कर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। गांधी नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तेजली निवासी दीक्षा ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम को वह छोटी लाइन पर सामान लेने आई थी। करीब साढ़े चार बजे जब वह डीएवी कॉलेज के नजदीक पहुंची तो उसके पास परिचित का फोन आया। इस पर उसने मोबाइल हाथ में लिया। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात युवक आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर उनका सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed