फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pradarsan

कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
pradarsan - फोटो : Yamuna Nagar
भाजपा सरकार द्वारा पैट्रोल व डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी किये जाने पर शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ता भड़क उठे। सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हल्का विधायक डॉ. बीएल सैनी के नेतृत्व में पुराने बस स्टैंड से लेकर तहसील तक सरकार विरोधी रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

विधायक ने कानूनगो सतीश गोयल को महामहिम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सरकार से पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दाम वापस लिए जाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि सरकार ने लगातार 23 दिन पैट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि करके देश की गरीब जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। पैट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से देश में जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। महामारी के दौर मेें जनता पहले ही मंदे की मार से मरी जा रही है। ऐसे में सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाकर जनविरोधी होने का सबूत दिया है। यह जनता के साथ अन्याय है। पैट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से हर चीज के दामों पर असर पड़ रहा है। आज कल देश में धान की रोपाई का सीजन चल रहा है। ऐसे में पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। पहले ही किसानों को सरकार फसलों के उचित दाम नहीं दे पा रहीं है। ऐसे में अब तेल के दाम बढ़ने से किसानों पर भारी आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उनकी मांग है कि सरकार जनहित में पेट्रोल व डीजल के दाम कम करे। इस अवसर पर जिला महासचिव परमजीत धीमान, संजू धौलरा सरपंच, देवेंद्र लक्की पार्षद, उमेश कांबोज, सतीश, छोटेलाल, जितेंद्र, कृष्ण, सचिन, मुकेश, अनिश, अमन, रितिश, अंकुश, अंकित, कमल, निशांत, सौरभ, गुलजार, लियाकत अली, सोनू, जतिन नंदपुरा, तनुज नंदपुरा, अंकुश, हिमांशु, विशाल सैनी, राहुल, गुरमीत सिंह, रामचंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed