फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   power-news

बिजली निगम के करोड़ों पर कुंडली मारकर बैठे सरकारी विभाग

Sat, 12 Sep 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Sat, 12 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
बिजली निगम के बकायादारों में आम उपभोक्ताओं के अलावा सरकारी विभाग भी डिफाल्टरों की लिस्ट में हैं। जलापूर्ति और शिक्षा विभाग पर तो विभाग के करोड़ों रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन


बिजली बिल जमा करने में बरती जा रही लापरवाही के कारण बिजली निगम करीब एक दर्जन विभागों को नोटिस देकर उनकी बिजली सप्लाई बंद करने की तैयारी कर रहा है। सरकारी प्रतिष्ठानों पर बिजली निगम के एक-दो करोड़ रुपये नहीं, बल्कि करीब 13 करोड़ रुपये बकाया हैं। बार-बार रिमाइंडर भेजे जाने के बाद भी इन विभागों के अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है।
विज्ञापन


बिजली बिलों के भुगतान के मामले में  सरकारी विभाग आम उपभोक्ताओं से बढ़कर लापरवाह हैं। एक दर्जन से अधिक सरकारी विभाग लंबे समय से अपने बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इस कारण बिजली निगम ने इन्हें डिफाल्टरों की लिस्ट में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम की ओर से  इन विभागों को कई बार अपने बकाया बिलों का भुगतान करने को कहा है, लेकिन सरकारी बेपरवाह होकर विभाग मुफ्त की बिजली का मजा ले रहे हैं।

दरअसल निगम के डिफाल्टरों की लिस्ट में जलापूर्ति विभाग पहले नंबर पर है। जलापूर्ति विभाग ने बिजली निगम के करीब साढ़े 11 करोड़ रुपये देने हैं। इस बकाया राशि में हर महीने इजाफा हो रहा है। वहीं शिक्षा विभाग और सरकारी स्कूलों का भी बिजली निगम पर खासी रकम बकाया है। यदि निगम ने इनके कनेक्शन काटे तो बच्चों और अध्यापकों को स्कूलों में बिना बिजली के दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


किस विभाग पर कितना बकाया
जलापूर्ति विभाग    11 करोड़ 55 लाख
शिक्षा विभाग    58 लाख 68 हजार
स्वजलधारा    9 करोड़ 20 लाख
तहसील    8 लाख 69 हजार
स्वास्थ्य विभाग    पांच लाख
तहसील छछरौली    तीन लाख
ट्रेजरी    3 लाख 93 हजार
एसडीएम आफिस    2 लाख 35 हजार
मार्केट कमेटी    3 लाख 39 हजार
पंचायत विभाग    3 लाख 22 हजार
कोआपरेटिव सोसाइटी    एक लाख 98 हजार
बीडीओ, मुस्तफाबाद    एक लाख 12 हजार
वन विभाग    एक लाख 31 हजार
पुलिस विभाग    एक लाख 44 हजार

सरकारी विभाग लंबे समय से बिजली निगम के बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इससे सरकारी विभागों की बकाया राशि बढ़ती जा रही है। निगम की ओर से इन विभागों को अंतिम बार नोटिस दिया जा रहा है। यदि भुगतान न हुआ तो एक हफ्ते में इन विभागों के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
एचपी शर्मा, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर, उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम

स्वजलधारा स्कीम के तहत पंचायतों को सौंपे गए ट्यूबवेलों के बिजली बिल बकाया हैं। इनके बारे में सरकार ने फैसला करना है।
अरविंद रोहिला, एक्सईएन, जलापूर्ति विभाग

बिजली बिलों का भुगतान करने के लिए मुख्यालय से बजट की डिमांड की गई है। रकम आते ही बकाया रकम का भुगतान कर दिया जाएगा।
उदय प्रताप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed