फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   positive news

करनी थी नौकरी अब सरपंच बनकर हैं खुश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
positive news
जिम्मेदारी लेना आसान है, लेकिन उसे निभाना बहुत मुश्किल है। लेकिन मेहनत और लग्न से काम करने पर कुछ भी काम आसान हो जाता है। ऐसा ही एक उदाहरण है गांव शजादवाला की निवर्तमान सरपंच सुमन, जिन्होंने गांव में सरपंच पद पर रहकर अपने गांव का नाम जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर भी रोशन किया। बेहतरीन सामाजिक कार्य करने पर सुमन का चयन राज्य पुरस्कार के लिए हुआ है। उनको बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2021-22 के लिए यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली वह एकमात्र सरपंच होंगी। उन्हें एक लाख रुपये नकद भी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। उन्हें यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचकूला के सेक्टर-एक स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा देंगी।
विज्ञापन

बता दें कि पंचकूला के सेक्टर-4 की रहने वाली सुमन एमएससी बॉयोटेक पास हैं। 2012 में जब उनकी शादी गांव में हुई तो वह काफी मायूस हुईं। उनको लगा कि वह अच्छी पढ़ी लिखी है, उनको नौकरी चाहिए। इसके बाद वह नौकरी करने के लिए हिमाचल प्रदेश के कालाआंब में गई और केमिस्ट की नौकरी की।
विज्ञापन

उसी दौरान उनकी ससुराल में गांव का सरपंच पद महिला के लिए आरक्षित हो गया। परिजनों ने सरपंच का चुनाव लड़ने को कहा। तब उन्हें लगा कि सरपंच बनकर वह गांव के लिए कुछ कर सकती हैं। सरपंच बनने के बाद पूरे गांव के सहयोग से ऐसे काम किए जो पहले कभी नहीं हुए थे। सरपंच रहते उन्होंने पंचायत की 38 एकड़ रेतीली भूमि पर फलों के 4200 पौधे लगवाए। आने वाले दिनों में इन पेड़ों से पंचायत को सालाना करीब 30 लाख रुपये की आमदनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी उनसे बात करेंगे। गजेंद्र शेखावत महिला स्वच्छता चैंपियंस के साथ संवाद करेंगे। जिसके लिए सुमन का चयन किया गया है। गजेंद्र सिंह जूम एप के जरिए बात करेंगे। इस दौरान 14 से 18 साल की किशोरियां भी उनके साथ मौजूद रहेंगी।
-वर्ष 2017 में गुजरात के गांधीनगर में स्वच्छ शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया।
-वर्ष 2018 में आईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी पुणे में उच्च शिक्षित अवार्ड।
-15 अगस्त 2021 को अंबाला मंडल आयुक्त ने उन्हें कोरोना योद्धा अवार्ड दिया।
-वर्ष 2021 में शिक्षा एवं वन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सम्मानित किया।
-वर्ष 2021 में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने स्कूटी देकर उन्हें बेस्ट वूमेन एचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed