{"_id":"611ac5d18ebc3e42fd4c51d3","slug":"portal-opened-at-one-o-clock-in-the-afternoon-to-register-admission-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl801098139","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिला पंजीकरण कराने को दोपहर एक बजे खुला पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिला पंजीकरण कराने को दोपहर एक बजे खुला पोर्टल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
यमुनानगर। कालेजों में दाखिले के लिए उच्चत्तर शिक्षा विभाग ने सोमवार को पोर्टल शुरू कर दिया। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए विद्यार्थी सुबह से ही इंतजार में थे, लेकिन दोपहर करीब एक बजे पोर्टल शुरू हो सका। इसके बाद भी पंजीकरण प्रक्रिया काफी धीमी गति से चली। इससे विद्यार्थी काफी मशक्कत करते नजर आएं। इस बार केंद्रीयकृत प्रणाली के तहत केवल उच्चतर शिक्षा निदेशालय के पोर्टल पर ही आवेदन किए जा रहे हैं। इसलिए कॉलेजों में बच्चों की भीड़ नहीं है और केवल जानकारी लेने के लिए इक्का दुक्का विद्यार्थी ही कॉलेज पहुंच रहे हैं। पहले दिन शहर के साइबर कैफों पर भी भीड़ नजर नहीं आई।
उच्चत्तर शिक्षा विभाग ने कालेजों में दाखिला के लिए शेड्यूल जारी किया है, जिसके तहत स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए 26 अगस्त तक पोर्टल खुला रहेगा। इसके बाद 28 अगस्त तक ऑनलाइन दस्तावेजों की जांच होगी। दो सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी। पहली सूची में दाखिला मिलने वाले विद्यार्थियों को 2 सितंबर से 6 सितंबर तक फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद 8 सितंबर को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। दूसरी सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों को 8 सितंबर से 11 सितंबर तक फीस जमा करवानी होगी।
जिले के सरकारी और एडेड कालेजों में विशेष सहायता काउंटर लगाए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को आवेदन करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न झेलनी पड़े। स्नातक में दाखिले के लिए विद्यार्थी पांच कालेजों में आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद दाखिला मिलने पर तुरंत फीस जमा करवानी होगी। विद्यार्थी समय पर फीस नहीं जमा करवाते हैं तो दाखिला रद्द माना जाएगा। वहीं विद्यार्थी को दूसरी लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
खाली सीटों के लिए 13 सितंबर को खुलेगा पोर्टल
जिन छात्रों का नंबर दूसरी मेरिट लिस्ट में भी नहीं आया, उन्हें ओपन काउंसलिंग का इंतजार करना होगा। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के आधार पर ओपन काउंसलिंग के लिए पोर्टल दोबारा से 13 सितंबर को खुलेगा। जिन महाविद्यालयों में सीटें खाली रह जाएंगी, वे मेल के जरिए डीजीएचई को सूचित करेंगे, जिसके बाद केवल उन्हीं कॉलेजों में दाखिले के लिए दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा।
मोबाइल नंबर पर मिलेगी सारी सूचना
ऑनलाइन पंजीकरण होने के बाद विद्यार्थियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल पर सारी सूचनाएं मिलती रहेंगी। विद्यार्थी ने अगर कोई दस्तावेज अपलोड नहीं किया या फिर दस्तावेज में कोई कमी है तो उन्हें इस बारे में आवेदन करने के दौरान दिए गए मोबाइल नंबर और ईृमेल के जरिए सूचित किया जाएगा।
दाखिले के लिए परिवार पहचानपत्र जरूरी
बिना परिवार पहचान पत्र किसी भी विद्यार्थी को कालेज में दाखिला नहीं मिलेगा और न ही उनका रजिस्ट्रेशन होगा विद्यार्थी को कालेज में दाखिला लेना है उन्हें सबसे पहले परिवार पहचान पत्र बनवाना होगा। परिवार पहचान पत्र जिन विद्यार्थियों का नहीं बना है, वह इसे ऑनलाइन बनवा सकते हैं। लेकिन, जो विद्यार्थी दूसरे राज्यों से आकर जिले के कॉलेजों में दाखिला लेंगे, उनके लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने अभी तक कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है। क्योंकि परिवार पहचान पत्र योजना केवल हरियाणा में ही लागू है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों से हर साल काफी संख्या में दाखिला लेने के लिए यमुनानगर आते हैं।
सोमवार को दोपहर करीब एक बजे पोर्टल शुरू हुआ है। अब विद्यार्थी साइबर कैफे या फिर घर पर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी भी तरह की जानकारी लेने बारे नजदीकी कॉलेज में भी जा सकते हैं। सभी कॉलेजों में सहायता केंद्र बनाएं गए हैं। - डॉ. बलजीत कौर, प्रिंसिपल राजकीय कॉलेज छछरौली