फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   poluation-factory-ymn

प्लाइवुड फैक्ट्रियां उगल रहीं धुआं और राख, भड़के लोग

Mon, 07 Sep 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Mon, 07 Sep 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
जैन कॉलोनी में लगी प्लाइवुड फैक्ट्रियों के धुएं और कालिख से निजात न मिलने पर कॉलोनी वासी भड़क उठे।  लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों पर फैक्ट्री संचालकों के दबाव में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और उन्हें भ्रष्ट अधिकारी बताया।
विज्ञापन


कॉलोनी वासियों ने जैन कॉलोनी से भ्रष्ट अधिकारी के पुतले की शवयात्रा निकाल कुरुक्षेत्र सहारनपुर स्टेट हाईवे पर उसका दहन किया। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब पांच बजे जैन कॉलोनी की महिलाएं और पुरुष कॉलोनी की मार्केट में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यहां भ्रष्ट अधिकारी के नाम का एक पुतला बनाया और उसकी अर्थी तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ कार्रवाई  करने पर महिलाओं ने यहां विलाप भी किया। उसके बाद चार लोगों ने अर्थी को कंधों पर उठाया। एक युवक आगे आगे हांडी लेकर चल रहा था। उसके पीछे चार लोग अर्थी को कंधा दिए हुए थे। पीछे महिलाएं, पुरुष बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।

शव यात्रा जैन कॉलोनी से निकलकर रॉयल पैलेस से होती हुई कुरुक्षेत्र सहारनपुर स्टेट हाईवे पर पहुंची। हाईवे पर भी लगभग आधा किलोमीटर तक शव यात्रा निकाली गई। वार्ड पार्षद की गली के समक्ष स्टेट हाईवे पर कॉलोनी के लोगों ने उसका दहन किया।

तीन साल से धुएं व कालिख से परेशान
कॉलोनी वासी दिनेश त्यागी, जोगिंद्र सिंह, धर्मसिंह, ताराचंद, ओमप्रकाश, संजय सैनी, मुकेश त्यागी, सुदेश, अलका लांबा, पूनम त्यागी ने बताया कि कॉलोनी को बसे हुए काफी समय हो गया। लगभग तीन साल पहले कॉलोनी के नजदीक रिहायशी क्षेत्र में एक प्लाइवुड फैक्ट्री लगाई गई। लोगों ने उस समय भी विरोध किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। देखते ही देखते यहां पांच फैक्ट्रियां लग गईं जिनका धुआं और कालिख वातावरण में घुलकर पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है। जिससे लोग काफी परेशान हैं।

नहीं बैठ सकते घर के बाहर  
लोगों ने बताया कि फैक्ट्रियों से निकलने वाली कालिख (राख) के कारण जैन कॉलोनी पालम विहार के अलावा रणजीत कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, जम्मू कॉलोनी के लोग भी परेशान हैं। कालिख के चलते वे घर के बाहर या छत पर भी नहीं बैठ सकते। न ही घरों के बाहर कपड़े सुखा सकते है। यदि सुखाने के लिए घर के बाहर कपड़े डाल दे तो कुछ ही देर में काले हो जाते हैं। यदि वह बाहर बैठ जाते हैं तो उनके शरीर में खुजली होने लगती है।


दे चुके हैं 20 से अधिक शिकायतें  
कॉलोनी वासी जोगिंद्र सिंह, मौसम सैनी, कमलेश, ज्ञानेंद्र ने बताया कि वह 20 से अधिक बार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को लिखित में शिकायत दे चुके है। प्रदूषण से पीड़ित यहां की महिलाएं व पुरुषों ने हर बार बोर्ड के अधिकारियों को अपना दुखड़ा सुनाया। लेकिन अधिकारियों का हर बार यहीं कथन मिला कि हमने नोटिस भेजा है कार्रवाई की जाएगी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीते सप्ताह उन्होंने इसकी शिकायत डीसी को दी, लेकिन उसके बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं हुई। कॉलोनी वासियों का आरोप है कि अधिकारियों ने फैक्टरी संचालकों ने रिश्वत ली है, तभी वह कार्रवाई नहीं कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed