{"_id":"676489be81bb86eb41b97ca111962895","slug":"political-news-ymn-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू संगठनों ने फूंके राजद सुप्रीमो के पोस्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू संगठनों ने फूंके राजद सुप्रीमो के पोस्टर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दो दिन पूर्व गो माता पर दिए बयान से हिंदू संगठन भड़के गए हैं। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लघु सचिवालय के नेशनल हाईवे 73 राजद सुप्रीमो के पोस्टर फूंके। हिंदू संगठन के नेताओं ने लालू को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार जय भगवान वत्स को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
हिंदू यूथ आर्गनाइजेशन, हिंदू जागरण मंच, गोरक्षा दल, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, यमुना बचाओ समिति, समाज सेवा मंच, हिंदू संघर्ष समिति आदि हिंदू संगठन सोमवार को अनाज मंडी गेट के सामने एकत्रित हुए। यहां जमकर नारेबाजी की।
कार्यकर्ता संजय मित्तल, नितिन टापू, उदयवीर, गगन प्रकाश, रोहित चौधरी ने बताया कि राजद के सुप्रीमो ने तीन अक्तूबर को हिंदू धर्म पर आघात कर सनातन संस्कृति का अपमान किया है। उन्होंने गो माता पर बयान देकर करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है। ऐेसे व्यक्ति को खुले में रहने का अधिकार नहीं है। उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। चारा घोटाले में सजायाफ्ता हैं। आजकल जमानत पर जेल से बाहर हैं। बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिस कारण वोटरों को लुभाने के लिए नेताओं में होड़ मची हुई है।
इसी कड़ी में यूपी के दादरी में हुई घटना के बाद एक के बाद एक नेताओं के बयान आ रहे हैं। बिहार की स्थानीय पार्टी राजद के शीर्ष नेता लालू प्रसाद यादव ने गो माता पर अशोभनीय टिप्पणी कर हिंदुओं की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई है।
नारेबाजी के बाद लघु सचिवालय के समक्ष नेशनल हाईवे पर लालू प्रसाद यादव के पोस्टर फूंके। इसके बाद सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे। यहां उन्होंने नायब तहसीलदार जयभगवान को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन में विक्रम चौहान, भीम राणा, कर्म चंद, अरुण, आशीष, बलराम, दीपक, अनिश गर्ग, धीरज, सुमित, सचिन, दिनेश, मोनू, अंकित, रजत, निखिल, गगन आदि उपस्थित रहे।