{"_id":"13f65ce750c5a2942080708e1b98b012","slug":"political-news-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापमं घोटाले के विरोध में बरसात में आप में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापमं घोटाले के विरोध में बरसात में आप में उबाल
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Sun, 12 Jul 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले के विरोध में सड़क पर उतर प्रदर्शन किया। चलती बरसात में आप कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय में आकर भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और डीडीपीओ गगनदीप के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
मध्य प्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले के विरोध में दर्जनों आप कार्यकर्ता शनिवार सुबह जगाधरी अनाज मंडी गेट के समक्ष एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए सभी कार्यकर्ता नेशनल हाईवे 73 से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यहां उन्होंने डीडीपीओ गगनदीप को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आम आदमी पार्टी के सदस्य डॉ. राजेश सैनी, जीत राम, रामेश्वर, अनिल प्रजापति, अमर पाल आर्य, योगेश सेठी, राजा राम, अजय शर्मा, माया राम, जतिंद्र आदि ने बताया कि जिस घोटाले में अब तक 46 बेकसूर लोगों की मौतें हो चुकी हैं और अभी मौतों का सिलसिला जारी हैं।
विज्ञापन
इस घोटाले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री जिम्मेवार है। 46 मौतें होने के बावजूद इन मंत्रियों को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस घोटाले की वजह से लाखों युवा बेरोजगार हुए हैं। प्रधानमंत्री इस मामले में मौन धारण कर चुप्पी साधे हुए है।
उन्हें अभी विदेशों में घूमने से फुर्सत नहीं है। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री को इन मंत्रियों को अपने पद से तुरंत हटा देना चाहिए और जेल भेज देना चाहिए। अगर प्रधानमंत्री ने इन्हें नहीं हटाया तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतर कर पूरे देश में इसका विरोध करेगी।
उन्होंने बताया कि शनिवार को जिला यमुनानगर में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से मांग की कि मध्य प्रदेश सरकार को बर्खास्त किया जाए एवं मुख्यमंत्री शिव राज चौहान के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। प्रदर्शन में जितेंद्र, कुलविन्द्र, राजा राम, शिव कुमार, जय चंद, सोनी, सुभाष, लज्जा राम, बाल किशन, संजीव के साथ आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।