{"_id":"628a94dedfff447a6f79cf04","slug":"policeman-s-car-overturned-on-divider-after-collision-with-bike-yamuna-nagar-news-knl1090643151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से टक्कर के बाद डिवाइडर पर पलटी पुलिसकर्मी की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से टक्कर के बाद डिवाइडर पर पलटी पुलिसकर्मी की कार
Policeman's car overturned on divider after collision with bike
- फोटो : Yamuna Nagar
Link Copied
जगाधरी। चूना भट्ठी के पास कार सवार पुलिस कर्मचारी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। जबकि कार की गति अधिक होने की वह भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोग एकत्र होने लगे। आरोप लगा कि पुलिसकर्मी की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी को लोगों ने पकड़ लिया। उसके साथ धक्का मुक्की भी हुई। बाद में डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मी को अपनी कार में बैठाकर वहां से ले गई। लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। बाद में शहर जगाधरी थाना व चौकी से पुलिस टीम पहुंची और वहां से पुलिसकर्मी को निकाला। लोगों के अनुसार शनिवार की रात करीब 11 बजे पुलिसकर्मी कार लेकर जा रहा था। कार की गति काफी अधिक थी। जब वह चूना भट्ठी के पास पहुंचा तो आगे जा रहे बाइक सवार के साथ उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में उसकी कार डिवाइडर पर पलट गई। इस घटना में बाइक सवार को काफी चोट लगी है। लोग वहां एकत्र हो गए। आरोप है कि वह बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।