फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Policeman's car overturned on divider after collision with bike

बाइक से टक्कर के बाद डिवाइडर पर पलटी पुलिसकर्मी की कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Policeman's car overturned on divider after collision with bike
Policeman's car overturned on divider after collision with bike - फोटो : Yamuna Nagar
जगाधरी। चूना भट्ठी के पास कार सवार पुलिस कर्मचारी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। जबकि कार की गति अधिक होने की वह भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोग एकत्र होने लगे। आरोप लगा कि पुलिसकर्मी की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी को लोगों ने पकड़ लिया। उसके साथ धक्का मुक्की भी हुई। बाद में डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मी को अपनी कार में बैठाकर वहां से ले गई। लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। बाद में शहर जगाधरी थाना व चौकी से पुलिस टीम पहुंची और वहां से पुलिसकर्मी को निकाला। लोगों के अनुसार शनिवार की रात करीब 11 बजे पुलिसकर्मी कार लेकर जा रहा था। कार की गति काफी अधिक थी। जब वह चूना भट्ठी के पास पहुंचा तो आगे जा रहे बाइक सवार के साथ उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में उसकी कार डिवाइडर पर पलट गई। इस घटना में बाइक सवार को काफी चोट लगी है। लोग वहां एकत्र हो गए। आरोप है कि वह बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed