{"_id":"6435bdbca466723d4e052b74","slug":"police-stopped-marriage-of-minor-yamuna-nagar-news-c-18-1-88604-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों व महिलाओं और बच्चों को तलाश कर उन्हें परिजनों तक पहुंचाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत महिला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार को प्रतापनगर क्षेत्र के गांव भूड़कलां में एक नाबालिग लड़की की शादी होने से पहले ही रुकवा दी। लड़की की 13 अप्रैल को शादी होनी तय हुई थी।
महिला थाना प्रभारी दीपिका ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि थाना प्रताप नगर के गांव भूड़कलां में एक नाबालिग लड़की की शादी 13 अप्रैल को होनी तय हुई है। इस सूचना पर वह अपनी टीम व प्रोटेक्शन सेल की टीम के साथ गांव भूडकलां पहुंची और इस विवाह को रुकवाया गया। नाबालिग व उनके अभिभावकों को प्रोटेक्शन सेल को सौंपा गया और अभिभावकों को नाबालिग की शादी 18 साल की उम्र से पहले न करने के लिए बाउंड किया गया।
ऑपरेशन मुस्कान अभियान के मद्देनजर उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक समाजसेवी के रूप में काम करके पुलिस के साथ सहयोग करे। यदि गुमशुदा, बंधक, शोषित व्यक्तियों, महिलाओं व बच्चों के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को डायल 112 नंबर पर दे और उनके परिजनों की मुस्कान लौटाने में पुलिस को पूर्ण सहयोग करें।