फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police registered a case in connection with the cutting of three trees from the cemetery

कब्रिस्तान से तीन पेड़ काटने के मामले में पुलिस ने किया केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Police registered a case in connection with the cutting of three trees from the cemetery
छछरौली। गांव तारूवाला में पंचायती भूमि पर बने कब्रिस्तान से तीन पेड़ काटने का मामला अब पुलिस तक पहुंच गया। इस मामले में पंचायत विभाग ने छछरौली थाना पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

गांव तारूवाला की पंचायती भूमि से मंगलवार को लकड़ी कटी थी। जिस समय लकड़ी काटी जा रही थी पंचायत सचिव सुबह के समय ही मौके पर पहुंच गया था, लेकिन शाम तक पंचायत सचिव की तरफ से लकड़ी काटने वाले के खिलाफ थाने में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं दी गई। इस बारे में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी छछरौली योगेश कुमार का कहना है कि उनको तारूवाला की पंचायती जमीन से लकड़ी काटने का मामले की सूचना मिल गई थी उसके बाद उन्होंने छछरौली पुलिस को पेड़ चोरी की शिकायत कार्रवाई के लिए दे दी है। वहीं थाना प्रभारी छछरौली सतीश कुमार का कहना है कि तारूवाला की पंचायती जमीन से चोरी से पेड़ काटने की शिकायत पर जांच के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed