फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police Presence Day celebrated by patrolling on foot

पैदल गश्त कर मनाया पुलिस उपस्थित दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police Presence Day celebrated by patrolling on foot
उपस्थिति दिवस पर पैदल गश्त करती पुलिस - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। जिला पुलिस ने बुधवार को पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया। जिले के सभी थाना प्रबंधकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त निकाली। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की ओर से गश्त की गई। इसके तहत मुख्य मार्गों, गलियों, बाजारों व अन्य भीड़भाड़ वाले महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की पैदल गश्त टीमें निकली। जिससे लोग खुद को सुरक्षित समझे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने बताया कि सुबह नौ बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गश्त की गई। थाना शहर क्षेत्र में थाना प्रभारी कमलजीत के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने महाराणा प्रताप चौक से शहीद भगत सिंह चौक, रेलवे स्टेशन चौक, विश्वकर्मा चौक, सहारनपुर रोड पर खजूरी मोड, मधु चौक से कन्हैया साहिब चौक, कन्हैया साहिब चौक से महाराणा प्रताप चौक व अन्य मार्गों पर पैदल गश्त की गई। उधर, थाना शहर जगाधरी क्षेत्र में थाना प्रभारी सुभाष के नेतृत्व में मटका चौक जगाधरी से मुखर्जी पार्क, अग्रसेन चौक से त्रिवेणी चौक जगाधरी, बुड़िया चौक से पंसारी बाजार खेड़ा चौक, बस स्टैंड जगाधरी चौक से अंबाला रोड पुलिस लाइन चौक तक, नाका रक्षक विहार जगाधरी से गुलाब नगर चौक तक पैदल गश्त की गई। इसी तरह थाना फर्कपुर क्षेत्र में थाना प्रभारी अनिल राणा, सदर क्षेत्र में थाना प्रभारी सुभाष, गांधी नगर क्षेत्र में थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा, सेक्टर-17 थाना क्षेत्र में प्रभारी जसबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने गश्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed