फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police patrolled and made the presence felt, Yamunanagar

पुलिस ने गश्त कर कराया उपस्थिति का अहसास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police patrolled and made the presence felt, Yamunanagar
पुलिस उपस्थित दिवस पर गश्त करते पुलिस कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस महानिदेशक आदेश पर बुधवार को जिले में पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया गया। जिला के सभी थाना प्रबंधकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त निकाली। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की ओर से गश्त की गई। इसके तहत मुख्य मार्गों, गलियों, बाजारों व अन्य भीड़-भाड़ वाले महत्तवपूर्ण स्थानों पर पुलिस की पैदल गस्त टीमें निकली। जिससे लोग खुद को सुरक्षित समझे।
सुबह 9 बजे से शाम तीन बजे तक अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने गश्त की। थाना शहर क्षेत्र में थाना प्रभारी सुखबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने पैदल गश्त की। इसके तहत पुलिस टीमें कमानी चौक से नया फव्वारा चौक, रेलवे स्टेशन चौक, विश्वकर्मा चौक, सहारनपुर रोड पर खजूरी मोड, मधु चौक से कन्हैया साहिब चौक, नया फव्वारा से मधु चौक, कन्हैया साहिब चौक से कमानी चौक, प्यारा चौक से नेहरू पार्क होते हुए कैप्सन शोरूम तक, टी प्वाइंट यमुना क्लब से मेट्रो होटल तक, मीरा बाई बाजार के अंदर खेड़ा बाजार, छोटी लाइन, बस स्टैंड से सरणी चौक से होते हुए मेरठ फाइन टेलर माडल टाउन तक, नया फव्वारा चौक से खालसा कालेज, जिंदल पार्क होते हुए महावीर चौक तक, खालसा कालेज से टी प्वाइंट चिट्टा मंदिर रोड व प्यारा चौक से माडल कालोनी होते हुए टी प्वाइंट चिट्टा मंदिर रोड तक, मधु चौक से माडल कालोनी होते हुए टी प्वाइंट चिट्टा मंदिर रोड तक व तेजली रोड जगाधरी से सेक्टर-17 चौराहा तक पैदल गश्त की गई।
विज्ञापन

थाना शहर जगाधरी क्षेत्र में थाना प्रभारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में मटका चौक जगाधरी से मुखर्जी पार्क, अग्रसेन चौक से त्रिवेणी चौक जगाधरी, बोरिया चौक से पंसारी बाजार खेड़ा चौक, बस स्टैंड जगाधरी चौक से अंबाला रोड पुलिस लाइन चौक तक, नाका रक्षक विहार जगाधरी से गुलाब नगर चौक तक पैदल गस्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना फर्कपुर क्षेत्र में थाना प्रभारी दीपचंद के नेतृत्व में प्रहलाद पुरी से विष्णु नगर चुंगी तक, रेलवे फाटक फर्कपुर से गांव मंडेबर तक, ससौली रोड से गांव खेड़ी रागढ़ान तक,जोड़ियों नाका यमुनानगर से विश्वकर्मा चौक तक पैदल गस्त की गई। थाना सदर क्षेत्र में थाना प्रभारी विजय के नेतृत्व में शादीपुर मोड़ से खजूरी रोड तक, शादीपुर मोड से सहारनपुर रोड कैप्टन पेट्रोल पंप तक, पांसरा फाटक से तीर्थ नगर बाड़ी माजरा नहर पुल तक,पांसरा फाटक से बहरामपुर चौक तक, कैत मंडी मोड से कलानौर पुलिस चौकी तक पैदल गश्त की गई।

इसी तरह थाना गांधी नगर क्षेत्र में थाना प्रभारी जसबीर सिंह के नेतृत्व में कमानी चौक से हीरा पेट्रोल पंप तक, मेन रोड कासांपुर से बैंक कॉलोनी तक, लेबर कॉलोनी से रेलवे फाटक गांधी नगर होते हुए मेन बाजार कैंप तक, रादौर रोड से सत्संग भवन होते हुए जम्मू कॉलोनी तक पैदल गस्त की गई। थाना सेक्टर-17 क्षेत्र में थाना प्रभारी राकेश के नेतृत्व में तेजली रोड जगाधरी से अग्रसेन चौक जगाधरी तक, मटका चौक जगाधरी से छोटी लाइन सेक्टर-17 चौराहा मोड़ तक, बस स्टैंड जगाधरी चौक से जमीदारा पेट्रोल पंप जगाधरी तक, मटका चौक जगाधरी से ऑफिसर कॉलोनी होते हुए सेक्टर-17 चौराहा मोड़ तक पैदल गश्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed