फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police have no clue on five days

पांचवे दिन भी पुलिस को नहीं मिला सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Police have no clue on five days
खेत में बने ट्यूबवेल पर हुई दंपती की हत्या के मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए बिहार गई पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी हरजिंद्र सिंह के सीतामढ़ी जिले के गांव मुराहा में स्थित घर पर व रिश्तेदारों के यहां दबिश दी। अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया। इस मामले में घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ हैं। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की सीआईए वन, टू, साइबर सेल समेत चार टीमें गठित की गई हैं लेकिन चारों टीमें आरोपियों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई। पुलिस का दावा है कि जल्द हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

साढौरा की नई टोली कॉलोनी निवासी रामेश्वर दास के साढौरा नदी पार खेत हैं। उसके ट्यूबवेल पर बने कमरे पर बिहार के सीतामढ़ी जिले के गांव वलीपुर निवासी सुरेंद्र कुमार अपनी पत्नी रानी के साथ रहता था। सुरेंद्र कुमार और उसकी पत्नी करीब 20-25 दिन पहले यहां मेहनत मजदूरी करने के लिए आए थे। यह दंपती आसपास के जमींदारों के यहां मजदूरी करता था। रामेश्वर ने बताया था कि नौ अप्रैल सुबह करीब दस बजे वह खेत में गया तो उसने ट्यूबवेल के कमरे के बाहर महिला के जूते बिखरे हुए मिले।
विज्ञापन

वहीं, कमरे के ऊपर जाने वाली सीढ़ियों पर दरी लटकी हुई थी। उसने छत पर चढ़कर देखा तो वहां सुरेंद्र व उसकी पत्नी रानी के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे। उनके मुंह व सिर पर चोटों के निशान थे। पास में ही डंडा पड़ा हुआ था। रामेश्वर दास ने बताया कि शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी जिले के गांव मुराहा निवासी हरजिंद्र सिंह दंपती के पास आया था। वह उनके साथ बैठकर शराब पी रहा था रविंद्र को आसपास के जमींदारों ने भी देखा था। आरोप है कि हरजिंद्र ने किसी रंजिश में पहले दंपती को शराब पिलाई। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दंपती की लाठी व डंडों से बेरहमी से पीटकर हत्या की है। पुलिस ने इस मामले में हरजिंद्र सिंह को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया हुआ है। आरोपियों को पकड़ने के लिए रविवार को पुलिस की टीम बिहार रवाना हुई थी। मंगलवार को भी टीम बिहार रही और कई स्थानों दबिश दी। लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट............
हत्यारोपी की तलाश में पुलिस टीम बिहार गई हुई है। मंगलवार को भी टीम बिहार में ही थी। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
सतीश थाना प्रभारी साढौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed