फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police gave advice to those doing unethical work

Yamuna Nagar News: अनैतिक काम कराने वालों को पुलिस ने दी नसीहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Police gave advice to those doing unethical work
यमुनानगर। थॉपर ग्राउंड में सैलून के पास 11वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण का मामला घटित होने के बाद पुलिस ने होटल, रेस्टोरेंट, ब्यूटी पार्लर, सैलून व कैफे पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। भविष्य में कोई ऐसी घटना न घटे इसके लिए थाना शहर यमुनानगर एसएचओ जगदीश चंद्र ने शनिवार को सभी को थाने में बुलाया। उन्होंने सभी के साथ अलग-अलग बैठक की।
विज्ञापन

साथ ही सभी को सख्त संदेश भी दिया गया कि यदि किसी के यहां स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राएं गलत कार्य करते मिले तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं जो भी अपने यहां गलत काम करवा रहे हैं उसे तुरंत बंद कर दें। पिछले साल महिला थाना पुलिस की रेड में एक सैलून में लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। शनिवार को थाना शहर यमुनानगर एसएचओ जगदीश चंद्र ने सभी को अपने थाने में बुलाया। सभी को समझाया गया कि यदि उनके पास स्कूल, कॉलेज से कोई छात्र-छात्रा आती है तो उसके वहां आने से रोकना है। यदि कोई अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



ढाबे वालों को सख्त हिदायत:
एसएचओ ने ढाबा संचालकों के साथ भी बैठक की। उन्हें हिदायत दी गई कि वह न तो अपने यहां किसी को शराब परोसेंगे और न ही किसी को पीने देंगे। इसके अलावा किसी प्रकार का नशा भी अपने यहां करने नहीं देंगे। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि कई ढाबों पर लोगों को अवैध तरीके से शराब पिलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औचक निरीक्षण करेगी पुलिस
पुलिस अब इस मामले में और सख्ती करने जा रही है। होटल, रेस्टोरेंट, स्पा सेंटर, सैलून व अन्य पर पुलिस औचक निरीक्षण करेगी। इसके लिए पुलिस ने प्लानिंग भी कर ली है। इसके लिए थाने में स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है कि वह रोजाना कौन-कौन से एरिया में औचक निरीक्षण करेंगे। इसके लिए थाने के स्टाफ के साथ भी एसएचओ ने बैठक की है।


गलत काम बर्दाश्त नहीं होंगे : जगदीश चंद्र
थाना शहर यमुनानगर एसएचओ जगदीश चंद्र ने बताया कि सैलून, मसाज पार्लर, होटल, रेस्टोरेंट, कैफे व ढाबा संचालकों के साथ बैठक की है। सभी को साफ-साफ शब्दों में समझा दिया गया है कि गलत काम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होंगे। जो भी अपने यहां गलत काम करवाएगा उसके खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed