फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police Chowki Road will be built with 49 lakhs

Yamuna Nagar News: पुलिस चौकी रोड 49 लाख से बनेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Police Chowki Road will be built with 49 lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्र में 75 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। शिक्षामंत्री ने शहर में 49 लाख रुपये से बनने वाली (मटका चौक) सनातन धर्म चौक से पुलिस चौकी तक सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुलाबनगर में बरामदे का निर्माण, कमरों व रूफ पर टाइल लगाने, मुख्यद्वार इत्यादि कार्यों का उद्घाटन किया।
इस दौरान शिक्षामंत्री ने स्कूल में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग को संवैधानिक सुरक्षा मिले इसके लिए ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया है। प्रदेश में सरकार के कार्यकाल में शिक्षा का स्तर ऊंचा हुआ है। सभी पढ़े सभी आगे बढ़े यही सरकार का लक्ष्य है। सरकार ने परिवार पहचान पत्र से 12 लाख नए राशन कार्ड बनाए हैं। आयुष्मान भारत योजना का विस्तार कर 29 लाख परिवारों तक चिरायु योजना का लाभ दिया जा रहा है। सरकार की योजनाओं के चलते युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
विज्ञापन

सुशासन से विवादों का निपटारा किया गया है। शिक्षामंत्री ने कहा कि सरकार का यह विकास रथ कभी नहीं रुकेगा। इस दौरान जिला सचिव संजीव गर्ग, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा पिन्नी, मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, भाजयुमो नेता निश्चल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्म सिंह मट्टू, सीएम विंडो सदस्य अशोक मेंहदीरत्ता, सुनील तेलीपुरा, हरमहिंद्र सेठी, वरुण बतरा, गौतम गर्ग, प्रदीप मित्तल, प्रियंक शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विद्यार्थी, खैराती लाल बतरा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed