फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Playing with health, adulteration in curd

Yamuna Nagar News: सेहत से खिलवाड़, दही में मिलावट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Playing with health, adulteration in curd
यमुनानगर। गर्मी में दही भोजन का स्वाद बढ़ा देती है। यही वजह है कि गर्मी में डेयरी व हलवाई की दुकानों पर दही हाथों हाथ बिक रही है, लेकिन दही खाने से पहले एक बार जरूर सोच लें कि वह खाने लायक है भी या नहीं। फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर द्वारा पिछले दिनों लिए गए दही समेत छह खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल आए हैं। पांच उत्पादों पर उनके एक्सपायर होने की तारीख अंकित नहीं थी। यह सैंपल फूड इंस्पेक्टर ने जगाधरी की एक डेयरी से लिया था। ऐसे में गर्मी में मिलावटी दूध से बने दही खाने से बचें।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बिस्कुट, चाय की पत्ती के अलावा पांच अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल की रिपोर्ट भी लैब से फेल आई है। डेयरी संचालकों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने से कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। लोगों का मानना है कि गर्मी के दिनों में दही खाने से सेहत ठीक रहती है। यही वजह है कि गर्मी के दिनों में दही की मांग कई गुना बढ़ जाती है। इन दिनों हरे चारे की दिक्कत हो जाती है। इसलिए पशु का दूध गर्मी में 20 प्रतिशत तक कम हो जाता है। दूध की इसी कमी को पूरा करने के लिए डेयरी संचालक मिलावट करने लगते हैं। मिलावटी दूध से दही बनाई जाती है। इसलिए इसका सैंपल फेल आया है।
विज्ञापन


बॉक्स
सामान पर एक्सपायरी तारीख लिखना जरूरी
चाय की पत्ती व बिस्कुट समेत पांच अन्य पदार्थों जिनके सैंपल फेल आए हैं उन पर एक्सपायर होने की तारीख नहीं लिखी थी। इनके पैकेटों पर यह तो लिखा था कि यह कौन से महीने में एक्सपायर होंगे, लेकिन तारीख अंकित नहीं थी। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने यह निर्धारित कर दिया है कि अब किसी भी खाद्य पदार्थ के पैकेड पर उसके एक्सपायर होने का केवल महीना ही नहीं बल्कि साल भी लिखना होगा, ताकि लोगों को पता रहे कि वह वह जो सामान बाजार से खरीद रहे हैं वह खाने लायक भी है या नहीं। एफएसएसएआई ने एक्सपायर होने की तारीख लिखने के आदेश किए थे इसके बावजूद लोग पैकेट पर एक्सपायर की तारीख नहीं लिख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दही समेत छह सैंपल फेल आए हैं : प्रेम सिंह
फूड इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि दही समेत छह खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल आए हैं। पांच उत्पादों पर उनके एक्सपायर होने की तारीख अंकित नहीं थी, जबकि एफएसएसएआई के अनुसार अब एक्सपायर की तारीख पैकेट पर लिखना जरूरी है। मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed