{"_id":"6404e61d76a8539e170409c4","slug":"pit-made-of-overloaded-vehicles-people-upset-yamuna-nagar-news-c-18-1-50743-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ओवरलोड वाहनों से बना गड्ढा, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ओवरलोड वाहनों से बना गड्ढा, लोग परेशान
Mon, 06 Mar 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। भूड़कलां चौक पर भारी वाहनों की वजह से बना गड्ढा लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। गड्ढे में आए दिन छोटे बड़े वाहन गिर कर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। वहीं दोपहिया वाहन चालक इसमें कई बार गिर कर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन गड्ढों को भरने की गुहार लगाई है।
ग्रामीण सलीम खान ठेकेदार, गुलबहार, बिट्टू यशपाल, सुमित व अनिल आदि का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही के कारण भूड कलां चौराहे पर सड़क में गड्ढे बन गए हैं। जिसमें छोटे बड़े वाहन गिरकर कई बार क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। यहां पर बने गड्ढे को भरने के लिए कई कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी समस्या ज्यों की त्यों है।
लोगों का कहना है कि यह बीकेडी रोड के नाम से जाना जाता है और जगाधरी यमुनानगर व खिजराबाद को जोड़ता है। सारा दिन आवाजाही होने की वजह से यहां पर कोई नियम कायदे नहीं हैं नहीं विभाग की तरफ से यहां किसी कर्मचारी की ड्यूटी है न। ऐसे में चौराहे पर हादसे होना आम बात है। इस बारे में एसडीओ जसमेर का कहना है कि भूड़कलां चौक पर बने गड्ढे की उनको जानकारी नहीं है। फिर भी कर्मचारी भेजकर उस गड्ढे को तुरंत भरवाया जाएगा।