फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pink toilets built for girl students in school

Yamuna Nagar News: स्कूल में छात्राओं के लिए बनवाया पिंक टॉयलेट

Fri, 30 May 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 30 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Pink toilets built for girl students in school
जगाधरी। रोटरी क्लब रिवेरा की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालय मुकारमपुर में छात्राओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाया गया है। इसका वीरवार को लोकार्पण किया गया। इस दौरान विद्यालय में समारोह करवाया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर रविंद्र अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने छात्राओं के लिए बनाए पिंक टॉयलेट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीतों, हरियाणवी नृत्य से समा बांधा। वहीं, दो छात्राओं ने नात शरीफ कव्वाली से सभी को मुग्ध कर दिया। रोटरी क्लब प्रेसिडेंट संजीव सेठी ने क्लब की सामाजिक गतिविधियों के बारे बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल बेटियों की सुविधा और गरिमा को समर्पित है। विद्यालय मुखिया सतबीर तंवर ने कहा कि यह निर्माण कार्य केवल सुविधा नहीं, बल्कि बेटियों के आत्म-सम्मान और सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ाया मजबूत कदम है। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष संजीव सेठी, रोटेरियन अमित गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, ऋतु शेट्टी, ऋतु गुप्ता, उर्वशी नागपाल, दीपा खुराना, सीमा अरोड़ा, अशोक जैन, अनीता रानी, सुखविंदर सिंह, मनोज कुमार, शेर सिंह, सन्नी कपूर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed