{"_id":"ade24640bddf0df3ba4a2980e46a00a5","slug":"pickpoket-stole-rs-1-5lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी की बस में चढ़ते वक्त डेढ़ लाख की जेब काटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु व्यापारी की बस में चढ़ते वक्त डेढ़ लाख की जेब काटी
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत बस स्टैंड पर बस में चढ़ते वक्त यमुनानगर के एक पशु व्यापारी की डेढ़ लाख की जेब काट ली। पशु व्यापारी सुबह चरखी दादरी भैंस लेने के लिए जा रहा था। उसकी दो अन्य जेब में रखे 75 हजार रुपये बच गए। बस अड्डा चौकी पुलिस ने पशु व्यापारी की शिकायत लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वारदात वीरवार सुबह करीब पौने छह बजे पानीपत बस स्टैंड पर हुई। यमुनानगर की राजाराम कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश की रोहतक की तरफ जाने वाली बस में चढ़ते वक्त जेब काट ली। उसको बस में चढ़ते ही जेब कटने का पता चल गया। उसने बस अड्डा चौकी में तुरंत सूचना दी और बस को चौकी के बाहर ही रुकवा लिया। पुलिस ने बस के यात्रियों की भी तलाशी ली और फिर बस स्टैंड पर मिले संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। ओमप्रकाश निवासी राजाराम कॉलोनी यमुनानगर ने बस अड्डा चौकी पुलिस को शिकायत दी।
उसने बताया कि वह यमुनानगर से चरखी दादरी भैंस लेने के लिए निकला था। उसका बेटा और परिवार के अन्य सदस्य बस के बजाय गाड़ी में जाने की कह रहे थे। लेकिन वह बस के सफर को बेहतर बताते हुए समझाकर आ गया। उसने बताया कि उसने डेढ़ लाख रुपये पेंट की अंदर वाली जेब और पचास हजार बराबर वाली और 25 हजार रुपये कमीज की जेब में डाल लिए।
विज्ञापन
वह पानीपत बस स्टैंड से रोहतक जाने वाली बस में बैठने लगा। बस काउंटर के बजाय उसके सामने खड़ी थी। बस की अगली खिड़की में भीड़ थी और वह पिछली खिड़की पर चला गया। वह बस में चढ़ने लगा तो कोई उसकी पेंट की अंदर वाली जेब को काटकर डेढ़ लाख रुपये उड़ा ले गया। बस अड्डा चौकी पुलिस ने उसकी शिकायत लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया।
वर्जन
बस स्टैंड पर यमुनानगर निवासी ओमप्रकाश की जेब काटने की सूचना मिली है। पुलिस ने बस के यात्रियों और बस स्टैंड पर मिले संदिग्धों की तलाशी ली गई। किसी के पास कुछ नहीं मिला। पुलिस ने ओमप्रकाश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
जयबीर सिंह, प्रभारी, बस अड्डा चौकी, पानीपत