फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Phool Kumar President and Varyam District General Secretary

Yamuna Nagar News: फूल कुमार अध्यक्ष और वरयाम जिला महासचिव

Sat, 25 Oct 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 25 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Phool Kumar President and Varyam District General Secretary
कार्यकारिणी के नए पदा​धिकारियों का स्वागत करते समर्थक। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एटक का जिला सम्मेलन रोडवेज यूनियन हरियाणा कर्मचारी महासंघ संबंधित एटक कार्यालय में शनिवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन में फूल कुमार कांबोज जिला प्रधान और वरयाम सिंह जिला महासचिव चुन गया।
सम्मेलन कामरेड हरदीप सिंह व वरयाम सिंह की देखरेख में हुआ। सम्मेलन में रोडवेज कर्मचारी संगठन, भवन निर्माण संगठन, रिटायर कर्मचारी संगठन, भाखड़ा व्यास संगठन, बैंक यूनियन, महिला सभा, आशा, आंगनबाड़ी संगठन, खेत मजदूर संगठन सगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में मुख्य रूप प्रदेश महासचिव अनिल पंवार, डिप्टी महासचिव कामरेड हरभजन सिंह संधू एडवोकेट, शामिल हुए।
विज्ञापन

जिला सम्मेलन में अगले तीन वर्ष के लिए अनिल पंवार और हरभजन सिंह संधू की देखरेख में चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव में चेयरमैन हरदीप सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान जसबीर सिंह, उपप्रधान राजेश कांबोज, उपप्रधान श्याम लाल नरवाल, सचिव बनारसी दास, ऑफिस सचिव सुलेख चंद, संगठन सचिव रविंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मपाल टपरवाल, कानूनी सलाहकार एडवोकेट हरभजन सिंह को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी चुने गए पदाधिकारियों को राज्य महासचिव अनिल पंवार ने शपथ दिलवाई। इसमें निर्णय लिया गया कि हरियाणा एटक 31 अक्टूबर को एटक के स्थापना दिवस को हर्षोल्लास से राज्य भर में मनाएंगे। मौके पर जगबीर सिंह, अनिल गुप्ता, सतीश कुमार, ओमप्रकाश, रविंद्र सिंह, इंद्रराज दत्ता, ज्ञान चंद, सुलेख कुमार, सोरन लाल, मनजीत, अशोक कुमार, चंद्रपाल, कमलेश, श्याम लाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed