फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   performed to open the way, Yamunanagar

रास्ता खोलने के लिए किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
performed to open the way, Yamunanagar
रास्ता खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण और क्रशर संचालक। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। यूपी प्रशासन द्वारा रास्ता बंद करने के विरोध में क्रशर संचालकों और किसानों ने शनिवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। किसानों का कहना है कि उनकी जमीन यमुना पार भी है। ऐसे में उन्हें खेतों में जाना पड़ता है, लेकिन टापू माजरी से उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता दो दिन बाद भी नहीं खुला।
जिले के क्रशर संचालकों के चलते यूपी की तरफ के लोगों ने रास्ता रोक रखा है। रास्ता बंद होने से वे अपने खेतों में नहीं जा सकते। अभी फसल कटाई का भी समय चल रहा है। ऐसे में यूपी प्रशासन की कार्यप्रणाली गलत है। शुक्रवार को रास्ता खुलवाने को लेकर क्रशर संचालक यमुनानगर जिला उपायुक्त से भी मिले थे। शनिवार को क्रशर संचालकों व स्थानीय लोगों ने यूपी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि अगर तुरंत दोनों प्रदेशों को जोड़ने वाले रास्ते को नहीं खोला गया तो वह लोग आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि टापू माजरी के पास यूपी प्रशासन की तरफ से दोनों प्रदेशों को जोड़ने वाला रास्ता खाई खोदकर व सीमेंट के खंभे लगाकर बंद कर दिया गया है। ऐसे में क्रशर संचालकों को अपना माल ले जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्रशर संचालक भूप सिंह, अर्जुन सिंह, राजेश कुमार, संजीव कुमार, इनाम, विवेक आदि का कहना है कि हरियाणा सरकार को फीस के रूप में करोड़ों रुपये सालाना का राजस्व दिया जाता है। अगर रास्ता नहीं खोला गया तो प्रदेश सरकार को नुकसान होगा, क्योंकि यूपी प्रशासन के कुछ कर्मचारी इस रास्ते पर बैठकर ट्रक चालकों से वसूली भी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed