{"_id":"5e8f27f48ebc3e6fd8179cab","slug":"people-are-avoiding-giving-information121","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राध्यापकों को फोन पर जानकारी देने में कतरा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राध्यापकों को फोन पर जानकारी देने में कतरा रहे लोग
विज्ञापन
बिलासपुर राजकीय कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सुनील तनेजा फोन कर कर जानकारी लेते और ऑनलाइन फॉर्म भरते हुए।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सभी गवर्नमेंट, गवर्नमेंट एडिड और सेल्फ फ़ाइनेंसिंग कॉलेज को लेटर भेजा गया। जिसके साथ कॉलेज के स्टाफ सदस्यों को कुछ मोबाइल नंबरों की लिस्ट और प्रफोर्मा भी भेजे गए है। सभी प्राध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई कि हर प्राध्यापक 50 नंबरों पर फोन करकर उनसे उनकी व उनके परिवार की जानकारी प्राप्त करेंगें और यह डाटा ऑनलाइन फिल करेंगें। इसी के चलते राजकीय कॉलेज के प्राध्यापक इन दिनों उन 50 नंबरों पर फोन करकर इसकी डिटेल ऑनलाइन भर रहे हैं।
बिलासपुर राजकीय कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुनील तनेजा ने बताया कि डीएचई की तरफ से कॉलेज के हर प्राध्यापक को 50 नंबर की लिस्ट प्राप्त हुई है। सभी प्राध्यापक उन नंबरों पर फोन करके उसकी डिटेल ऑनलाइन प्राप्त प्रफोर्मा भर कर विभाग को भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त लिस्ट में हरियाणा प्रदेश के विभिन्न ज़िलों के तहत आने वाले गांवों और शहरों में रहने वाले लोगों के नंबर हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत कौर ने बताया कि जो भी उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से दिशा निर्देश प्राप्त हो रहे हैं, उनके अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त की मोबाइल नंबरों की लिस्ट पर प्राध्यापक फोन करके डाटा विभाग को मुहैया करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें फोन नंबरों की लिस्ट दी गई हैं। हर एक नंबर पर फोन करके परिवार के मुखिया से कुछ प्रश्न किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ज्योतिबा फूले राजकीय कॉलेज रादौरी की प्राध्यापिका डॉक्टर रिंकू ने बताया कि कुछ लोग फोन उठाकर डिटेल देने से मना कर देते हैं, कहते हैं कि हम अपनी डिटेल ऐसे किसी को नहीं देंगें। उन्होंने कहा कि लोगों के इसी रवैये की वजह से उन्हें एक एक फ़ॉर्म भरने में समय लग रहा हैं। जिनको फोन करते हैं उनको पहले विश्वास में लेना पड़ता है तब जाकर वो जानकारी देने को तैयार होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन