फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Panic spread after seeing python in plot, crowd gathered, forest department team did rescue

प्लाट में अजगर देख ग्रामीणों में फैली दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
Panic spread after seeing python in plot, crowd gathered, forest department team did rescue
आदिब्रदी मार्ग पर रणजीतपुर में एक खेत के पास प्लाट में अजगर मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते यह सूचना पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने अजगर की सूचना वन्य जीव प्राणी विभाग के अधिकारियों को दी। साथ ही अजगर निकलने की सूचना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। रणजीतपुर से आदिबद्री जाने वाले मार्ग पर दीपचंद के खेत हैं। सोमवार दोपहर बाद जब दीपचंद खेतों में पानी देने के लिए निकला तो खेत भारी भरकम विशाल अजगर देखा। दस फीट से भी लंबे अजगर को करीब से देखकर वह सहम गया। इसके बाद उसने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने पूरे मामले की सूचना 112 नंबर व वन्य जीव प्राणी विभाग के अधिकारियों को दे दी है। इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed