फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Panic among traders due to looting every day

हरदिन हो रही लूट से व्यापारियों में दहशत, सुरक्षा की चिंता : महेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Panic among traders due to looting every day
यमुनानगर। समस्याओं के समाधान व सुरक्षा के लिए उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा नुक्कड़ सभा कर व्यापारियों को एकजुट कर रहा है। इसी कड़ी में रविवार को जगाधरी शाखा जिलाध्यक्ष दीपक के नेतृत्व में हुई व्यापारियों की बैठक में हर दिन बढ़ रही लूट की घटनाओं पर आक्रोश जताया। व्यापारियों ने कहा कि इसी माह ही शहर में लुटेरों ने एक ज्वेलर व एक फैक्टरी संचालक को अपना शिकार बनाया। करीब एक माह बाद भी इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

बैठक में बतौर मुख्यातिथि एवं वक्ता उद्योग व्यापार मंडल प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने कहा कि प्रतिदिन हो रही लूटपाट व गोली चलने की घटनाओं से व्यापारी भयभीत हैं। उन्होंने कहा कि निरंकारी ज्वेलर्स संचालक विनोद कुमार विनोद कुमार को गोली मारने व लूटने वाले बदमाशों को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। इस दौरान लुटेरे विनोद की जिंदगी भर की जमा पूंजी लूट कर ले गए। उनको गोली मार दी, जिससे उसकी एक आंख की रोशनी चली गई। महेंद्र मित्तल ने कहा कि मंडल सरकार से मांग करता है कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व 20 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए।
विज्ञापन

कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि इस घटना आठ दिन बाद लुटेरों ने फैक्टरी संचालक को शिकार बनाया। गन दिखाकर लुटेरों ने संचालक रमन से करीब पौने दो लाख रुपये लूट लिए। इन वारदातों से व्यापारियों में भारी दहशत और डर है। उन्होंने कहा कि बदमाशों में पुलिस व कानून का डर निकल गया है। पुलिस अभी तक लुटेरों को पकड़ नहीं पाई है। महेंद्र मित्तल ने कहा कि निजी स्कूल संचालक अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं। फीस वृद्धि, वार्षिक शुल्क, डेवलपमेंट चार्ज, किताबों और वर्दी के नाम पर अभिभावकों को लूटा जा रहा है। जिसके लिए व्यापार मंडल की ओर से अभिभावक सेवामंडल का गठन किया है। इसके माध्यम से ऐसा करने वाले स्कूलों के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बजाज, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, प्रदेश महासचिव आशीष मित्तल, जिला प्रभारी संदीप गांधी, जय प्रकाश भोला, रवि गोयल, सुरेंद्र, दिनेश, राजिंद्र अग्रवाल, राजकुमार भारद्वाज, राजकुमार भोला, अमित वर्मा, संजय, राजेंद्र, संदीप, सुरेंद्र, प्रशांत सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष संजय मित्तल रहे। इस मौके पर व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की। मुख्यातिथि महेंद्र मित्तल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed