{"_id":"7ecf5dea1d7a7c6d7c73db8c9ae19567","slug":"panchyat-election-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव की घोषणा से गांवों की राजनीति ने पकड़ी रफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव की घोषणा से गांवों की राजनीति ने पकड़ी रफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Wed, 09 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की घोषणा होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को जैसे ही चुनाव की घोषणा हुई, उसके बाद से चुनावी चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। पंचायत चुनाव के लिए शैक्षिक योग्यता की शर्त बरकरार रहने से चुनाव मैदान में उतरने की पूरी तैयारी कर चुके भावी उम्मीदवारों के चेहरों की रंगत उड़ी हुई है।
कुछ तो अपने पढ़े-लिखे बेटा या बेटी को चुनाव मैदान में उतारने का मन बना रहे हैं। इस कसौटी पर खरे उतरने वाले भावी उम्मीदवार अपने जानकारों से फोन पर यह पता करने में जुट गए कि बिजली निगम और सहकारी बैंकों के बकायादारों के लिए क्या नियम-शर्तें हैं।
चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर चुके सरकारी विभागों के डिफाल्टर अपना कर्ज चुकाने की तैयारी करने में जुट गए हैं। इस बार जिले में 26 नई ग्राम पंचायतें बनाई गई हैं। इन पंचायतों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर जारी शेड्यूल के अनुसार 4, 11 व 18 अक्तूबर की तारीख घोषित की गई है। जिले के छह ब्लॉकों में अलग-अलग तीन फेस में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इसके तहत चार अक्तूबर को छछरौली, जगाधरी व 11 अक्तूबर को साढौरा, बिलासपुर तथा 18 अक्तूबर को रादौर व मुस्तफाबाद के पंचायत चुनाव होंगे।
कुल पंचायतें 471
नई पंचायतें 26
कुल वोट 485683
पुरुष वोटर 261253
महिला वोटर 224430
कुल पोलिंग स्टेशन 945
सेंसटिव बूथ 112
हाइपर सेेंसटिव बूथ 58
जिला परिषद में कुल वार्ड 18
पंचायत समिति वार्ड 138
खंड स्तर पर सबसे अधिक मतदाता छछरौली खंड में हैं, जबकि सबसे कम मतदाता जगाधरी खंड मेें हैं। छछरौली खंड में कुल एक लाख 32 हजार 450 मतदाता हैं, जिनमें 71753 पुरुष और 60697 महिलाएं हैं। वही जगाधरी खंड में कुल 69812 मतदाता हैं, जिनमें 37698 पुरुष और 32114 महिलाएं हैं। इसी प्रकार रादौर खंड में कुल 80684 मतदाता हैं, जिनमें 42770 पुरुष और 37914 महिलाएं हैं।
बिलासपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 81433 है, जिनमें 43833 पुरुष और 37600 महिलाएं हैं। साढौरा में कुल 45282 मतदाताओं में से 24257 पुरुष और 21025 महिलाएं हैं। इसके अलावा मुस्तफाबाद में कुल 76022 मतदाताओं में से 40942 पुरुष और 35082 महिलाएं हैं।