फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Paddy arriving from other states, Yamunanagar

दूसरे राज्यों से पहुंच रहा धान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Paddy arriving from other states, Yamunanagar
पड़ोसी राज्यों की धान खरीदने की अनुमति की मांग को लेकर बैठक करते आढ़ती। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर । जिले की मंडियों में धान की आवक तेज हो गई है। वहीं कई दिन से उत्तर प्रदेश व हिमाचल के नंबर लगे वाहनों में भारी मात्रा में धान छछरौली, खिजराबाद, खारवन की अनाज मंडियों में आ रहा है। आढ़तियों ने सरकार से सीमांत किसानों का धान खरीदने की अनुमति देने की मांग की है।
इस संबंध में प्रतापनगर अनाज मंडी में शनिवार को आढ़तियों की बैठक हुई। आढ़ती प्रवीण अग्रवाल, विक्रम लोप्यो, सन्नी अग्रवाल, अजय अग्रवाल आदि ने बताया कि प्रतापनगर अनाज मंडी सीमांत मंडी है। सीमांत होने के चलते ही यहां के आढ़तियों की जमीनें भी दूसरे राज्यों में हैं और यहां की मंडी की दुकानें भी अन्य मंडियों की अपेक्षा अधिक महंगी हैं।
विज्ञापन

सरकार ने पोर्टल शुरू कर सभी किसानों के पंजीकरण की सुविधा तो दे दी, लेकिन सीजन के समय पर दूसरे राज्यों के अनाज की खरीद पर रोक लगाकर आढ़तियों के साथ अन्याय किया गया है। आढ़तियों का कहना है कि यदि सरकार ने अन्य राज्यों के किसानों से लेन-देन करने पर रोक लगा दी तो आढ़तियों को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ सकता है। आढ़तियों ने सरकार से अन्य राज्यों के अनाज के खरीद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed