फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Paddy arrival in the district's mandis intensified

जिले की मंडियों में धान की आवक तेज, रादौर में सब्जी विक्रेताओं को हो रही दिक्कत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Paddy arrival in the district's mandis intensified
जिले की अनाजमंडियों में धान की भारी आवक से जाम की स्थिति बन गई है। किसानों को मंडी के गेट से अंदर घुसने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। उधर, रादौर मंडी में वीरवार को हैफड की ओर से धान की खरीद की गई।
विज्ञापन

वहीं एसडीएम डॉ. इंद्रजीत सिंह ने अनाजमंडी का दौरा कर धान की खरीद का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को नियमानुसार धान की खरीद किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के सचिव जयसिंह ने बताया कि अब तक रादौर अनाज मंडी में 17 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। जिसमें से हैफड द्वारा लगभग 10 हजार रुपये व वेयरहाउस की ओर से लगभग 7 हजार क्विंटल धान की खरीद की गई। उन्होंने बताया कि 17 प्रतिशत नमी वाली धान को खरीदा गया है। सरकार के मापदंड के अनुसार धान की फसल को खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी के आढ़ती भी परेशान
वहीं अनाज मंडी में धान की फसल की आवक से जाम लगने पर मंडी में सब्जी मंडी के आढ़तियों को पिछले 8 दिनों से फड़ पर दुकान लगाने की जगह नहीं मिल पा रही है। जिससे सब्जी मंडी के आढ़तियों को अनाज मंडी के बाहर सड़क पर दुकानें लगाकर सब्जी बेचनी पड़ रही है। जिससे सब्जी मंडी के आढ़तियों व सब्जी उत्पादक किसानों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी मंडी के आढ़तियों ने सरकार व प्रशासन के अधिकारियों से अलग से भूमि अधिग्रहण कर सब्जी मंडी बनाने की मांग की है। सब्जी मंडी के प्रधान विजय आढ़ती, जयकिशन सैनी, रामकुमार प्रजापत, संजीव कुमार, धर्म सिंह, सुशील कुमार, गोल्डी सैनी, राजबीर सैनी आदि ने बताया कि अनाजमंडी में पिछले लगभग 25 वर्षों से सब्जी मंडी के आढ़ती खुले में आसमान के नीचे गर्मी, सर्दी, बरसात, आंधी, तूफान में सब्जी बेच रहे हैं।
जबकि गेहूं व धान के सीजन में मंडी में फसल के कारण जाम लगने पर उन्हें अनाज मंडी से बाहर सड़कों पर सब्जी बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ऐसे में धान के सीजन में दिनभर मंडी में धूल उड़ती रहती है। जिससे उनकी सब्जी की फसल खराब होती है। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से अनाज मंडी में ही सब्जी मंडी बनाए जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। सब्जी मंडी के आढ़ती मार्केटिंग बोर्ड से अलग जगह पर भूमि अधिग्रहण कर सब्जी मंडी बनाने की मांग कर रहे है।

वर्जन
इस बारे मार्केट कमेटी के सचिव जयसिंह बरहेडी ने बताया कि विभाग की ओर से अनाज मंडी में ही सब्जी मंडी बनाए जाने को लेकर प्लाटों की बोली की गई है। 3 लोगों ने प्लाट खरीदे हैं। अनाज मंडी में बनने वाली सब्जी मंडी में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed