फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   PACS employees end their strike on the third day on the assurance of GM

जीएम के आश्वासन पर पैक्स कर्मचारियों ने तीसरे दिन समाप्त किया धरना प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
PACS employees end their strike on the third day on the assurance of GM
केंद्रीय सहकारी बैंक के बाहर धरने पर बैठ नारेबाजी करते पैक्स कर्मचारी - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। पैक्स कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय सहकारी बैंक के सामने लगातार तीसरे दिन धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रधान संजीव कांबोज व महासचिव पवन सिंह श्योराण के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर धरना दिया व सरकार विरोधी नारेबाजी कर उनकी मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई। बाद में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से बात करने के लिए सहकारी बैंक के जीएम ए वत्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सरकार की ओर से जल्द पूरा किया जाएगा। जीएम के आश्वासन पर कर्मचारियों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

प्रधान संजीव कांबोज, महासचिव पवन सिंह श्योराण ने बताया कि सहकारी बैंक द्वारा पैक्स समितियों से जबरदस्ती डाटा मांगा गया था। जिसके विरोध में पैक्स कर्मचारियों की ओर से कर्मचारी महासंघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया था। धरने प्रदर्शन के तीसरे दिन बैंक अधिकारियों ने पैक्स कर्मचारी महासंघ की जिला कमेटी व प्रदेश पैक्स कर्मचारी महासंघ के प्रधान कुलदीप राणा के नेतृत्व में बातचीत करने के लिए बुलाया। जिसमें सहकारी बैंक के जीएम ए वत्स, विजेंद्र यादव, प्रदीप वालिया, केके चौहान आदि अधिकारियों ने पैक्स कर्मचारियों की मांगों को धरना प्रदर्शन समाप्त करवाया। जिसके बाद कर्मचारी वापिस काम पर लौट गए। जिससे किसानों को खाद, दवाई व अन्य सुविधाएं समय पर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed