फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Our wrestlers won two silver medals in Hisar

Yamuna Nagar News: हिसार में म्हारे पहलवानों ने जीते दो रजत पदक

Sat, 07 Jun 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 07 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Our wrestlers won two silver medals in Hisar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हिसार के गांव सिसाय में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के दो पहलवानों ने धाक जमाई है। जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए तेजली खेल स्टेडियम के खिलाड़ी राघव व अजीजपुर अखाड़ा व्यासपुर के कुशाल काजल ने रजत पदक हासिल किए। दोनों ने राज्य स्तर पर पदक जीत अपने साथ परिवार व जिले का नाम रोशन किया।

खेल विभाग के कुश्ती कोच अमित कुमार ने बताया कि 15 आयु वर्ग की ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती में 52 किलोग्राम भारवर्ग से राघव ने रजत पदक जीता है। राघव जगाधरी का रहने वाला है और तेजली खेल परिसर में उनसे ही खेल प्रशिक्षण ले रहा है। ऐसे ही 15 आयु वर्ग की ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती में 68 किलोग्राम भारवर्ग में कुशाल ने रजत पदक जीता है। कुशाल व्यासपुर के अजीजपुर अखाड़ा का खिलाड़ी है। राघव व कुशाल कई वर्षों से कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि दोनों ने राज्य स्तर पर रजत पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed