फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Opposition alliance has no policy, no good intentions and leadership: Naib Saini

विपक्षी गठबंधन की न कोई नीति है, न नेक नीयत और नेतृत्व : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Opposition alliance has no policy, no good intentions and leadership: Naib Saini
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर (यमुनानगर)। नगरपालिका के निर्माणाधीन खेल स्टेडियम में आयोजित विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जब 2014 में भाजपा की सरकार बनी तब कांग्रेस किसानों का 266 करोड़ रुपये बकाया छोड़ गई, जिसे हमने चुकाया है। विपक्षी गठबंधन की न कोई नीति है न नेक नीयत और नेतृत्व। जितने दल हैं, उतनी बातें हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 55-60 साल तक देश पर राज किया लेकिन कौन सी गरीबी हटाई, बल्कि गरीबी को और बढ़ाया है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार की जन हित की हर योजना का विरोध किया है और आज वे न्याय की बात कर रहे हैं। देश उनके अन्याय को भूल नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस ने किसानों को कर्ज माफी का नारा देकर वोट तो लिया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। इस कारण 16000 से ज्यादा किसानों की जमीन कुर्क हो गई और 4500 किसानों ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के लोगों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। साथ ही इन योजनाओं को संकल्प पत्र में शामिल करने का काम किया है। तीसरी बार केंद्र में भाजपा सरकार बनने पर देश के 70 वर्ष की आयु के हर व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड दिया जाएगा, ताकि उन्हें इलाज के लिए किसी की तरफ देखना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो नेता भोपाल भाटी ने थामा भाजपा का दामन
रादौर की रैली में इनेलो के वरिष्ठ नेता व जगाधरी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके भोपाल सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। उनके साथ धौड़ंग के सरपंच रिंपी सैनी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed